स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2,000 रन पूरे कर लिए हैं।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 2025 आईपीएल मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
23 वर्षीय जायसवाल ने मैच में अपना 37वां रन बनाते ही यह मुकाम पाया। उन्होंने यह कारनामा अपने 63वें मुकाबले (62 पारियों) में किया।
भारतीय बल्लेबाज के नाम आईपीएल में दो शतक और 13 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 150.30 रहा है। 2020 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा था।
जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए 2,000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ पांच खिलाड़ियों में से एक हैं। इस सूची में संजू सैमसन, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन भी शामिल हैं।
जायसवाल के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक (2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंद) बनाने का रिकॉर्ड भी है। पिछले साल उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 62 गेंदों में 124 रन बनाए थे, जो आईपीएल में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
लगातार पांच मैचों में हार के बाद आखिरकार राजस्थान रॉयल्स को जयपुर के मैदान पर जीत मिली।
कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी दी। शुभमन गिल के 50 गेंदों पर 84 और जोस बटलर के 50 रन से स्कोर 209 तक पहुंचा।
जवाब में खेलने उतरे जयसवाल और वैभव ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में ही 166 रन जोड़ दिए। वैभव 35 गेंदों पर शतक लगाने में सफल रहे, जो आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक है।
जयसवाल ने 70 और रियान पराग ने 32 रन बनाकर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई।
*A determined half-century from Yashasvi Jaiswal 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 22, 2024
💯 up for @rajasthanroyals in the chase!
Follow the Match ▶️ https://t.co/Mb1gd0UfgA#TATAIPL | #RRvMI | @ybj_19 pic.twitter.com/use1FO5LN1
जापान ने रचा इतिहास, U19 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई!
पहलगाम हमले का बदला: झूठ के सहारे अपनी पीठ थपथपा रहा पाकिस्तान
क्या आतंकियों के पास इतना समय है... पहलगाम हमले पर कांग्रेस विधायक का विवादास्पद सवाल
राफेल मरीन डील: पीएम मोदी और राजनाथ की मुहर, पड़ोसी मुल्क में खलबली!
बीयर बम से जवानों को उड़ाने की साजिश नाकाम, बीजापुर में DRG का बड़ा ऑपरेशन!
वैभव सूर्यवंशी के शतक पर व्हीलचेयर से उछल पड़े राहुल द्रविड़!
शर्मनाक हरकत: बस कंडक्टर ने सोती हुई लड़की के साथ की छेड़छाड़, वीडियो वायरल
क्या रोबोट डॉक्टर से बेहतर सर्जरी कर पाएंगे? एलन मस्क का दावा - 5 साल में बदल जाएगी तस्वीर
वो विजुअल्स दिमाग से जा नहीं रहे : पहलगाम हमले पर राजकुमार राव का दर्द
52 हजार फीट से परमाणु हमला! राफेल मरीन से थर्राएगा पाकिस्तान