लंदन में पाक उच्चायोग की शर्मनाक हरकत: अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर की गला काटने की कोशिश!
News Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जारी है। इस बीच, लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों को देखकर पाकिस्तान बौखला गया।

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर भारतीय छात्र और समुदाय के लोग पहलगाम हमले के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे।

विरोध प्रदर्शन को देखकर पाकिस्तान के डिफेंस अताशे उच्चायोग से बाहर निकले और अभिनंदन की चाय पीते हुए तस्वीर दिखाकर गला काटने का इशारा किया।

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और 26 लोगों की मौत पर आक्रोश जताया।

भारतीय झंडे, बैनर और तख्तियां थामे भारतीय समुदाय के लोगों ने निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया और पीड़ितों के लिए न्याय की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए और हाथों में मैं हिन्दू हूं लिखे पोस्टर पकड़े थे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह आतंकवादियों को छुपाता है और उनकी मदद करता है, जो भारत में हमला करते हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है, इसी वजह से पहलगाम में हमारे 26 लोग मारे गए। हम इसका विरोध करने के लिए यहां इकट्ठा हुए हैं।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि ब्रिटेन में रह रहा पूरा भारतीय समुदाय इस भयानक हमले से दुखी है। उन्होंने अपने प्रदर्शन को दुख और एकता का शांतिपूर्ण तरीका बताया।

एक भारतीय-यहूदी प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत के साथ खड़ा है, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से खतरा है। उन्होंने पहलगाम हमले की तुलना इजरायल में हुए हमास के हमले से की है।

पहलगाम आतंकी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ था, जिसमें आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 25 हिन्दू पुरुष थे। आतंकियों ने बैसरन मैदान में पर्यटकों पर गोलियां चलाई थीं। इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लंदन में पाक की शर्मनाक हरकत: अभिनंदन की तस्वीर दिखाकर किया आपत्तिजनक इशारा

Story 1

क्या दिल्ली मेट्रो लड़ाई का अखाड़ा बन गई है? नशे में धुत युवकों से भिड़े अंकल, जमकर हुई धुनाई!

Story 1

बाप रे बाप! बेटे को मिली पिता की फेल मार्कशीट, बोला - खुद तो फेल हुए, मुझे पास होने को कहते हैं?

Story 1

बाढ़ या सूखा? सिंधु जल संधि खत्म होने से पाकिस्तान को 5 नुकसान, भारत का बड़ा फायदा

Story 1

IPL 2025: मुंबई इंडियंस का दिल जीतने वाला कदम, 19000 गरीब बच्चों को देगी खास तोहफा

Story 1

क्या धोनी की वजह से CSK की हुई ये दुर्गति? रैना ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

Story 1

पहलगाम हमले के बाद संजय राउत को आई इंदिरा गांधी की याद!

Story 1

पहलगाम हमले पर आतंकी की जगह उग्रवादी शब्द के इस्तेमाल पर विवाद

Story 1

गली में आशिकी: लड़के ने गोद में उठाया, ऊपर से बरसा पानी और चप्पल!

Story 1

लंदन में पाकिस्तानी उच्चायोग में सेना अधिकारी की शर्मनाक हरकत, भारतीय प्रदर्शनकारियों को गला काटने का इशारा!