कोल्हापुर के बिरुदेव की कहानी प्रेरणादायक है। 2024 में केंद्रीय लोकसेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में उन्होंने पहले ही प्रयास में 551वीं रैंक हासिल की है।
बिरुदेव एक गरीब और अनपढ़ परिवार से आते हैं। उन्होंने धूप, बारिश और ठंड में बकरियां चराईं और अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष किया। लेकिन उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा।
बिरुदेव के सम्मान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में, उनके माता-पिता बेटे की सफलता पर खुशी से झूम रहे हैं। वे उसे पगड़ी पहनाते हैं, मालाएं डालते हैं और शॉल ओढ़ाते हैं।
बिरुदेव को UPSC परीक्षा पास करने का जुनून तब आया जब उनका फोन खो गया और पुलिस ने गरीब समझकर उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बिरुदेव सिद्धाप्पा ढोणे को UPSC में 551वीं रैंक मिली है। वह अपने इलाके के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने यह कठिन परीक्षा पास की है।
27 साल के बिरु को उनके रिजल्ट की जानकारी एक दोस्त ने दी। जब परिजनों को यह खबर मिली तो वे खुशी से झूम उठे। बिरुदेव घर चलाने के लिए बकरियां चराते थे और मन लगाकर पढ़ाई भी करते थे।
बिरुदेव ने दिल्ली से कोचिंग ली और इस कठिन परीक्षा को पास किया। उनका संघर्ष 12वीं फेल वाले रियल हीरो IPS मनोज कुमार शर्मा से कम नहीं है। उनकी कहानी पर 12वीं फेल का पार्ट 2 बन सकता है, लेकिन किसी और नाम से, क्योंकि वे 12वीं में बहुत अच्छे नंबरों से पास हुए थे।
मोबाइल खोने की FIR नहीं लिखी तो IPS बन गया बकरियां चराने वाले का बेटा, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC Exam #UPSC2025 #InspiringStory #IPSOfficer #SuccessStory pic.twitter.com/jD0sHVI4vi
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) April 25, 2025
पहलगाम हमला: हत्यारों का वायरल वीडियो, गाड़ी में दिखे खूनी चेहरे!
मोदी के फैसले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों का पलायन, आंखों में आंसू लिए बयां किया दर्द
पहलगाम आतंकी हमला: वहां जाकर मैंने अपनी दुनिया उजाड़ ली... - पत्नी ने बयां किया दर्दनाक मंजर
PoK खोने का डर! LOC पर पाकिस्तानी सेना का भारी जमावड़ा
पहलगाम हमले के बाद रूस ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की चेतावनी दी
ईरान की भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश
घर में घुसकर ठोकेंगे! पहलगाम हमले के बाद सेना ने उड़ाया आतंकियों का अड्डा, लश्कर में मचा हाहाकार
पहलगाम हमले के आरोपियों पर सेना का प्रहार: एक घर बम से उड़ाया, दूसरा बुलडोजर से ध्वस्त
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिक शर्मिंदा, महिला ने बयां किया दर्द
IPL 2025: कोहली-राहुल समेत सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन का ऐलान!