जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शिवसेना-यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार की सुबह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, आज देश को इंदिरा गांधी बहुत याद आ रही हैं! जय हिंद!
इससे पहले गुरुवार को संजय राउत ने कहा था कि देश पर हमला हुआ है और कई लोग मारे गए हैं। उन्होंने इस हमले में पाकिस्तान का परोक्ष हाथ बताया, क्योंकि पाकिस्तान में आतंकी कैंप चलते हैं और वहीं से हमारे देश पर हमले होते हैं।
उन्होंने कहा कि और भी कड़े फैसले लेने की जरूरत है और विपक्ष में होने के बावजूद भी वे सरकार के हर फैसले का स्वागत करते हैं।
संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर संजय राउत ने यह भी कहा कि कश्मीर ऐसा मुद्दा है कि अगर विपक्ष संसद में इस पर चर्चा की मांग करता है तो इसके लिए विशेष सत्र भी बुलाया जाना चाहिए।
उन्होंने पाकिस्तान उच्चायोग को बंद करने या सिंधु जल संधि को रोकने की बात भी कही। राउत ने यह भी कहा कि सरकार को बार-बार घुसकर मारने की बात पर सोचना चाहिए और रक्षा के मामले में कुछ करके दिखाना चाहिए, भले ही विपक्ष को न बताया जाए।
गौरतलब है कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। उस समय भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हराया और बांग्लादेश का निर्माण हुआ था। इस युद्ध में 90,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। भारत ने पूर्वी पाकिस्तान के मुक्ति संग्राम का समर्थन किया और अंततः पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध शुरू हो गया, जिसके बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
*आज देश को इंदिरा गांधी बहोत याद आ रही है!
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 25, 2025
जय हिंद! pic.twitter.com/dQyaXRhn9T
पलक और सनी के डांस ने लूटी महफिल, तारारारा यूट्यूब पर मचा रहा धमाल!
आधी उम्र के युवक से 52 वर्षीय महिला ने रचाई शादी, 4 बच्चों को छोड़ बनी तीसरी बार दुल्हन!
पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिक शर्मिंदा, महिला ने बयां किया दर्द
पहलगाम हमला: मेरा एक भाई जेल में, दूसरा मुजाहिदीन - आतंकी की बहन का बयान
पहलगाम हमले के बाद रूस का अपने नागरिकों को सीधा संदेश: पाकिस्तान मत जाना
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब किस टीम को कितने मैच जीतने होंगे?
IPL 2025: 75 लाख के खिलाड़ी का अविश्वसनीय कैच! पलटा मैच का रुख
पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद का हाथ, खुलासे में सामने आई बड़ी बात
PoK खोने का डर! LOC पर पाकिस्तानी सेना का भारी जमावड़ा
अमित शाह का राज्यों को कड़ा निर्देश: अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत वापस भेजो