लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार शाम हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक इमारत में आग लग गई। आग तेजी से फैली और उसने विकराल रूप धारण कर लिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।
आग लगने के दौरान इमारत में दो महिलाएं फंसी हुई थीं। फायर स्टेशन ऑफिसर (FSO) राम कुमार रावत ने जानकारी दी कि दमकल कर्मियों ने दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
राम कुमार रावत ने बताया कि फिलहाल किसी के भी इमारत में फंसे होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।
अधिकारी आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
*#WATCH | Lucknow, UP | A fire broke out in a building near Hazratganj metro station. Fire tenders are at the scene; details are awaited. pic.twitter.com/910bK5xhvW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 24, 2025
भारत का स्क्रैमजेट धमाका! 1000 सेकंड का सफल परीक्षण, पाकिस्तान की बढ़ी चिंता
मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं : वीडियो में पाकिस्तानी सैनिक का सनसनीखेज खुलासा - कैसे 13 साल के लड़कों को आतंकी बनाती है सेना
पहलगाम हमले पर पूर्व पाक खिलाड़ी का फूटा गुस्सा, डिप्टी पीएम को लगाई लताड़
इधर का रास्ता इन्हें किसने बता दिया भाई! दादी का रील अवतार हुआ वायरल
LOC पर दहाड़: भारत ने तबाह की पाकिस्तानी चौकियां, जारी है भीषण गोलाबारी
पहलगाम नरसंहार: जबरन ऊपर ले गए घोड़े वाले, पुलिस बनी रही तमाशबीन
पहलगाम हमले पर वायरल वीडियो: पाकिस्तानी साजिश का पर्दाफाश, सेना का जवान नहीं है वीडियो में दिख रहा व्यक्ति
पहलगाम हमले के बीच ग्राउंड जीरो पर दर्शकों की प्रतिक्रिया: क्या है राय?
LoC पर रातभर गोलीबारी, बांदीपोरा में मुठभेड़!
मेरा मायका भारत, ससुराल पाकिस्तान, अब मैं क्या करूं: वीजा रद्द होने पर अफशीन का दर्द