उम्र 23, हौसला पहाड़: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, 7 दिग्गज छूटे पीछे
News Image

गेंद को तेजी से भांपकर मैदान के किसी भी कोने में मारने की क्षमता भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के खून में बसी हुई है।

गुरुवार को जब जायसवाल चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलने उतरे, तो उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो सात बल्लेबाजों के लिए दूर की कौड़ी है।

दरअसल, 23 वर्षीय जायसवाल ने आरसीबी के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। आईपीएल इतिहास में वह अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीन बार पारी की पहली ही गेंद पर छक्का लगाया है।

उनके बाद सात बल्लेबाज नमन ओझा, मयंक अग्रवाल, सुनील नरेन, विराट कोहली, रॉबिन उथप्पा, फिल साल्ट और प्रियांश आर्य ऐसा कर चुके हैं, लेकिन वे इस कारनामे को दोहरा नहीं पाए। जबकि जायसवाल इसे 3 बार कर चुके हैं।

आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन:

जायसवाल के अब 9 मैचों में 39 की औसत के साथ 356 रन हो चुके हैं। वह बटलर की बराबरी पर आ चुके हैं जिन्होंने 8 पारियों में ऐसा किया है। इस लिस्ट में अभी भी पहले नंबर पर साई सुदर्शन बने हुए हैं जिन्होंने 417 रन बनाए हैं। विराट कोहली 9 पारियों में 392 रन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ ही 70 रन की पारी खेली थी।

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन चोटिल हैं। ऐसे में जायसवाल जिम्मेदारी लेते हुए सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह पिछली चार पारियों में 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। कोच राहुल द्रविड़ पहले ही बोल चुके हैं कि सैमसन की खराब स्थिति के कारण अब टीम के अन्य क्रिकेटरों को जिम्मेदारी लेने होगी।

राजस्थान की फिलहाल रियान पराग कप्तानी कर रहे हैं। पराग जिनके पास कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, अभी राजस्थान को ज्यादा फायदा नहीं दे पाए हैं। ऐसे में जायसवाल की नजरें आगामी सीजन में कप्तानी पर हो सकती है। शायद यही एक बड़ा कारण था कि जयसवाल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी टीम मुंबई से गोवा कर ली।

जायसवाल ने इस बदलाव पर कहा कि नई टीम से उन्हें नेतृत्व कौशल सीखने का मौका मिल सकता है इसीलिए उन्होंने यह कदम उठाया।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फिलिप साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, यश दयाल

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, फजलहक फारूकी, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

यूपी बोर्ड 2025: कल घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज!

Story 1

आधी रात का सदमा: लड़की ने खोल दी OYO की पोल, प्रेमी के उड़े होश

Story 1

सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा कदम, पाकिस्तान को भेजा स्थगन का पत्र!

Story 1

पहलगाम हमले में पत्नी का आक्रोश: कहाँ थी आपकी सेना?

Story 1

प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति पर खड़गे ने सर्वदलीय बैठक में उठाए सवाल

Story 1

पहलगाम हमले के बाद PSL पर बैन, PCB को करोड़ों का झटका!

Story 1

आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया: पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का कड़ा संदेश

Story 1

पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक: सपा की ओर से राम गोपाल यादव होंगे शामिल, अखिलेश का ऐलान

Story 1

जनरल मुनीर ने उकसाया पहलगाम हमला: पाकिस्तानी प्रोफेसर का खुलासा

Story 1

ड़र गया पाकिस्तान! भारतीय नौसेना ने दिखाई Destroyer की ताकत