पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत सरकार ने इस हमले का कड़ा जवाब देने की बात कही है।
भारत ने पाकिस्तान पर 5 बड़े प्रतिबंध लगाए हैं और सभी पाकिस्तानियों के लिए वीजा सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
पाकिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के साथ सभी तरह के व्यापार पर रोक लगा दी है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत द्वारा पाकिस्तान का जल मार्ग रोकना उसके खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के बराबर होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति को मौजूदा हालात की जानकारी दी। अमित शाह इस बैठक में दो लाल फाइलें लेकर पहुंचे थे।
पहलगाम आतंकी हमले पर जानकारी देने के लिए विदेश मंत्रालय ने जी20 देशों के चुनिंदा राजदूतों को साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में बुलाया था। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने राजदूतों को पूरे मामले की जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, इटली, कतर, जापान, चीन, रूस, जर्मनी और फ्रांस के शीर्ष राजनयिकों को भी बुलाया था। इसके अतिरिक्त, इंडोनेशिया, मलेशिया, ओमान, यूएई, कतर और नॉर्वे के राजदूतों को भी जानकारी दी गई।
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। वे पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्हें घाटी में और नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा उठाए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य कमांडर भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
भारतीयों को जल्द से जल्द पाकिस्तान छोड़ने की सलाह दी गई है और पाकिस्तानियों के सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने को कहा गया है।
*Union Minister for Home Affairs and Cooperation, Shri Amit Shah and Minister of External Affairs, Dr S Jaishankar called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. pic.twitter.com/pk6XQFeHc5
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 24, 2025
लंदन में अंग्रेज ने लहराया भारत का झंडा, पाकिस्तान को चिढ़ाया!
कारगिल के बाद पहली बार: पाकिस्तानी मस्जिदों से नमाज की आवाज गायब, सीमा पर सन्नाटा
क्या IPL 2025 में नवजोत सिंह सिद्धू को भी इरफान पठान की तरह कॉमेंट्री से हटाया गया? जानिए सच्चाई!
गन्ना किसानों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 2025-26 सीजन के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित!
भारत-पाक तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, RAW प्रमुख के हाथ में कमान
अंपायर ने दिया आउट! फिर भी गेंदबाजी टीम ने लिया रिव्यू, IPL मैच में हुआ गजब
BAN vs ZIM: मेहदी हसन मिराज का बल्ला गरजा, टेस्ट क्रिकेट में रचा अभूतपूर्व इतिहास
मोदी सरकार का बड़ा फैसला: आगामी जनगणना में होगी जाति जनगणना
वैभव सूर्यवंशी: क्रिकेट के सबसे कम उम्र के सितारे, करोड़ों के मालिक!
18 साल बाद टूटी मैरी कॉम की शादी, पति ओनलर से हुईं अलग, अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी