मेट्रो में गंदी नाली के कीड़े पर छिड़ी बहस, धूप का चश्मा कहने पर छूटी हंसी!
News Image

दिल्ली मेट्रो में आए दिन झगड़े सामने आते रहते हैं। कभी सीट को लेकर, तो कभी स्टेटस दिखाने के चक्कर में लोग आपस में भिड़ जाते हैं। हाल ही में एक अंकल और लड़की के बीच बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखता है कि मेट्रो में कई यात्री सफर कर रहे हैं। अंकल और लड़की के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस चल रही है। लड़की अंकल को कहती है, तेरे जैसे कुत्ते हैं। तुझे बूढ़े दादा बोलकर मुझे शांति मिल गई। तेरे मुंह पर चाटा मारूंगी न, किसी औरत से बदतमीजी करते हुए याद रखियो।

इस पर अंकल जवाब देते हैं, ऐसे तो तुम्हारे संस्कार हैं। लड़की गुस्से में कहती है, तेरे जैसे संस्कार, चुप। गंदी नाली के कीड़े। इस बीच एक आंटी भी लड़ाई में शामिल हो जाती हैं और अंकल को दूर जाकर बैठने के लिए कहती हैं।

मामला तब और बढ़ जाता है जब अंकल लड़की पर तंज कसते हुए कहते हैं कि धूप का चश्मा मेट्रो में पहनकर घूम रही है। यह सुनते ही लड़की कहती है, ओह माय गॉड... ओह माय गॉड... अंकल की इस बात पर मेट्रो में मौजूद बाकी यात्री भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते और जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

लड़की आगे कहती है, तूने तेरी औकात ही दिखा दी। और भी कह दे, पेट दिखा रही है। जूते पहने हुए हैं। तेरे घर में न मां है न बहन है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने अंकल का बचाव किया है, तो कुछ ने लड़की को गलत ठहराया है। एक यूजर ने लिखा है, वाह दीदी.. तुमने अंकल को नाली का कीड़ा और पता नहीं क्या-क्या बोल दिया। उन्होंने बस इतना बोला कि मेट्रो के अंदर धूप का चश्मा लगाकर घूम रही हो। और फिर विक्टिम कार्ड स्टार्ट। तुरंत अबला नारी बन गई। दूसरे यूजर ने लिखा है, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।

एक अन्य यूजर ने लिखा है, अगर दिल्ली मेट्रो अपने CCTV फुटेज को लाइव स्ट्रीम कर दे, तो वे अपने टिकटों से ज़्यादा स्ट्रीम से पैसे कमा लेंगे। कहां मिलेगा इतना कंटेंट। कुछ यूजर्स ने दिल्ली मेट्रो को एंटरटेनमेंट की फुल गारंटी बताया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टी20 में रोहित शर्मा का धमाका, विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले बने आठवें बल्लेबाज

Story 1

ईशान किशन का ब्रेन फेड ? वाइड गेंद पर छोड़ दी क्रीज़!

Story 1

असीम मुनीर के कश्मीर वाले बयान के 6 दिन बाद, जम्मू-कश्मीर में धार्मिक पहचान पूछकर हत्या!

Story 1

ईशान किशन का धोखा! हैदराबाद में मुंबई इंडियंस के लिए की चीटिंग , वीडियो वायरल

Story 1

मां को बेरहमी से पीटा, बाल नोचे, गिड़गिड़ाती रही बुजुर्ग, बेटी को नहीं आया तरस

Story 1

हर हर महादेव बोलकर एक तो हो नहीं सकते, तो अल्लाह हू अकबर बोलकर घुटने टेक दो - मनोज मुंतशिर

Story 1

पहलगाम हमला: 6 दिन पहले हुई शादी, लेफ्टिनेंट विनय का बलिदान, पत्नी हिमांशी के सपने बिखरे

Story 1

पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित पोस्ट: बोकारो में आरोपी गिरफ्तार

Story 1

पहलगाम हमले पर राजनाथ सिंह का कड़ा संदेश: दुनिया देखेगी कैसा जवाब मिलेगा!

Story 1

बारामूला में ढेर आतंकियों के पास से चॉकलेट, सिगरेट और पाकिस्तानी करेंसी बरामद!