दिल्ली, [तारीख]। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर बुधवार को दिल्ली पहुंचा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी को गले लगाकर सांत्वना दी। इस दौरान विनय और हिमांशी के परिवार वाले गहरे शोक में डूबे दिखे।
पत्नी हिमांशी ने अपने पति को भावभीनी विदाई दी। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हिमांशी और विनय का विवाह 16 अप्रैल को ही हुआ था।
बताया जा रहा है कि दोनों हनीमून मनाने के लिए जम्मू गए थे।
शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने रोते हुए कहा कि वे जहां भी रहें खुश रहें, और वह हमेशा ऐसे काम करेंगी जिस पर उन्हें गर्व हो।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल कल पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उनके पार्थिव शरीर को हरियाणा के करनाल ले जाया जाएगा।
गौरतलब है कि जम्मू में आतंकियों ने मंगलवार दोपहर पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर हमला किया। इस हमले में 28 लोगों की जान चली गई, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों में इजरायल और इटली के दो विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, साथ ही देश के अन्य राज्यों के सैलानी और स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।
*#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta pays last respects to Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who was killed in the Pahalgam terror attack yesterday pic.twitter.com/KkynFT3w4a
— ANI (@ANI) April 23, 2025
अभिनेत्री का पाकिस्तान के प्रति दिखा था समर्थन, भारतीय जवानों पर लगाया था आरोप, अचानक फिर वायरल हुआ वीडियो
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का मार्मिक विदाई समारोह
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते : मुस्लिम महिलाओं के बयान से सोशल मीडिया पर मचा बवाल
मेरी बच्ची को कुछ मत करना! - पहलगाम हमले के बाद डर के मारे सेना से गुहार लगाती महिला, वीडियो वायरल
पहलगाम हमला: पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले
मध्य प्रदेश: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जल्द आएगी नई तबादला नीति
पहलगाम आतंकी हमले में शहीद विनय नरवाल के पार्थिव शरीर से लिपटकर रोईं पत्नी, मुझे तुम पर गर्व है, जय हिंद
पहलगाम हमले पर वाड्रा का विवादित बयान: ये PM के लिए संदेश, मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे
मैं सबको हरा दूंगा... पहलगाम हमले में मारे गए शुभम का आखिरी वीडियो वायरल
अब खून के आंसू रोएगा पाकिस्तान? भारत का बड़ा कदम!