पहलगाम आतंकी हमले के बाद शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में शाहरुख दो तरह के इस्लाम के बारे में बात कर रहे हैं।
शाहरुख कहते हैं कि एक कट्टरपंथी इस्लाम है, जिसे आतंकवादी मानते हैं। दूसरा वो, जो इस्लाम की पवित्र किताब क़ुरान में लिखा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवादी जिस इस्लाम का पालन कर रहे हैं, वो उनका इस्लाम नहीं है, वो उनका धर्म नहीं है।
यह इंटरव्यू लगभग 16 साल पुराना है, जो 2008-09 के दौरान मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले के बाद लिया गया था। उस समय शाहरुख खान की फिल्म माय नेम इज़ खान बनकर तैयार थी।
CNN-IBN के साथ एक इंटरव्यू में शाहरुख से पूछा गया था कि एक मुंबईकर होने के नाते 26/11 के आतंकी हमले का उन पर क्या प्रभाव पड़ा?
जवाब में शाहरुख ने कहा, मैं दिल्ली से हूं और मैंने दिल्ली के दंगे देखे हैं। जब मैं मुंबई आया, तब मैंने 1993-94 का बम ब्लास्ट देखा। अभी 26/11 का हमला देखा। मैं खुद को पहले से भी ज़्यादा भारतीय महसूस कर रहा हूं। इसलिए भी क्योंकि मैं मानता हूं कि मैं एक पढ़ा-लिखा लिबरल मुस्लिम हूं। मैंने क़ुरान पढ़ी है और मैं इस्लाम में यक़ीन रखता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि डर एक ऐसा धागा है, जो सबको साथ लेकर आया है। इस वक्त किसी भी तरह के आदर्शवाद या राजनीतिक विचारधारा के साथ चलने की बजाय, हम सबको एकजुट होना चाहिए।
शाहरुख ने कहा कि पहले जब लोग आतंकवाद और इस्लाम को जोड़ते थे, तो वो उसका विरोध करते थे, लेकिन अब वे तर्क देते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ साल पहले अगर कोई उनसे कहता था कि आतंकवाद इस्लामिक प्रकृति का है, तो वे इनकार करते थे।
उन्होंने कहा, लेकिन अब मुझे एक बात समझ में आ गई है कि ये आतंकवादी जो इस्लाम फॉलो कर रहे हैं, वो हमारा इस्लाम है ही नहीं। वो हमारा धर्म है ही नहीं। क्योंकि एक अल्लाह की आवाज़ है, जो हमारी पवित्र किताब क़ुरान के अंदर लिखी हुई है। उसमें बहुत स्पष्ट लिखा हुआ है, अगर आप एक इंसान के ज़ख्म भरते हैं, तो पूरी इंसानियत के ज़ख्म भरते हैं। अगर आप एक इंसान को दर्द पहुंचाते हैं, तो पूरी मानवता को दर्द पहुंचाते हैं।
क़ुरान की आयतों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उनमें आतंक के लिए कैसी सज़ा लिखी गई है। शाहरुख के अनुसार, क़ुरान के मुताबिक अगर जंग भी हो, तो औरत, बच्चे, जानवर और फ़सल को तबाह नहीं किया जाएगा। जो ये करेगा, उसे किसी भी तरह से जन्नत नहीं मिलेगी, बल्कि खुदा उसके साथ बहुत बुरा करेगा। ये जो इस्लाम है, ये अल्लाह की आवाज़, अल्लाह की ज़ुबानी है। और दूसरा जो इस्लाम जो ये लोग (आतंकवादी) फॉलो कर रहे हैं, माफ़ कीजिएगा मैं किसी के खिलाफ नहीं जाना चाहता, लेकिन वो मुल्ला की ज़बानी है।
आतंकवादी कम उम्र के बच्चों को जन्नत का लालच देकर उनका ब्रेन वॉश करते हैं, इस पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा, मैं हाथ जोड़कर सबसे विनती करता हूं कि किसी भी धर्म में, चाहे वो हिंदू है, चाहे वो क्रिश्चन है, चाहे वो इस्लाम है, किसी तरह से जवानों को हमारी किताबों का सही मायना समझाइए। क्योंकि चाहे गीता है या क़ुरान या बाइबल.. कहीं ऐसा नहीं लिखा हुआ कि अगर आप किसी को दुख पहुंचाएंगे, तो आपको जन्नत मिलेगी, या ख़ुदा आपको अच्छी जगह पर रखेगा।
22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, पहलगाम में हुई हिंसा के विश्वासघात और अमानवीय कृत्य पर दुख और गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय में, हम केवल ईश्वर से उम्मीद कर सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर मजबूत बनना चाहिए। हमें इंसाफ मिलेगा।
पहलगाम में हुए इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। फायरिंग के बाद आतंकी भाग निकले। इंटेलिजेंस ने बताया कि पहलगाम अटैक में दो विदेशी आतंकी और दो लोकल टेररिस्ट शामिल थे।
खबरों के मुताबिक, पर्यटकों को गोली मारने से पहले आतंकियों ने उनके नाम पूछे और कलमा भी पढ़ने को कहा। मृतकों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और दुबई के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी हमले में मारे गए।
I chose the right idol @iamsrk ❤️ pic.twitter.com/PXRPH20kiw
— Khanna Shruv (@Spidey2Tom) April 22, 2025
पहलगाम हमला: जम्मू-कश्मीर में बंद, पिछले 24 घंटों में क्या-क्या हुआ
पहलगाम हमला: अमेरिकी राइफल, चीनी बुलेट, और पाकिस्तानी कनेक्शन - जांच में चौंकाने वाले खुलासे!
पहलगाम में आतंकी हमला: पाकिस्तान की नीच हरकत , दुनिया भर में निंदा
पहलगाम आतंकी हमले पर विवादित पोस्ट: बोकारो में आरोपी गिरफ्तार
पहलगाम हमला: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को पत्नी की भावुक विदाई, रो पड़ा हर देखने वाला
पहलगाम आतंकी हमले में जयपुर का युवक नीरज शिकार, दुबई से शादी में शामिल होने आया था
मध्य प्रदेश: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! जल्द आएगी नई तबादला नीति
पंत और जहीर खान में तीखी बहस: क्या बैटिंग ऑर्डर बना विवाद का कारण?
टी20 में रोहित शर्मा का धमाका, विराट कोहली का अटूट रिकॉर्ड तोड़ा, ऐसा करने वाले बने आठवें बल्लेबाज
आतंकी हमले का देंगे करारा जवाब, पर्दे के पीछे वालों तक भी पहुंचेंगे: राजनाथ सिंह