जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश में शोक की लहर है। दुखद घटना में 28 लोगों की जान चली गई, और कई घायल हो गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब का दौरा रद्द कर दिया है और स्थिति की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों से मिले।
हमले के बाद, कई पर्यटक पहलगाम में फंसे हुए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन सुरक्षा बलों की मदद से निकालने का प्रयास कर रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुष्टि की है कि मृतकों में दो लोग महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर प्रशासन के संपर्क में हैं और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फडणवीस ने इस हमले को जम्मू-कश्मीर में विकास को रोकने का प्रयास बताया और कहा कि भारत और जम्मू-कश्मीर रुकेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी शक्तियों को कुचलना भारत को आता है।
जलगांव की नेहा वाघुल्डे, जो हमले के समय पहलगाम में थीं, ने अपने पति को फोन पर भयावह जानकारी दी।
नेहा ने अपने पति तुषार वाघुल्डे को बताया कि हमला उस समय हुआ जब वह इलाके में घूम रही थीं। तुषार के अनुसार, हमला दोपहर 3 से 4 बजे के बीच हुआ था। नेहा ने शाम 4:08 बजे उन्हें संदेश भेजा, जिसमें कहा गया था, मैं सुरक्षित हूं, चिंता मत करो। आतंकवादी यहां आ गए हैं, गोलीबारी हो रही है। मैं बाद में फोन करूंगी। इसके बाद फोन बंद हो गया।
तुषार ने बताया कि मंगलवार शाम 7:30 बजे उन्हें फिर फोन आया और नेहा ने कहा कि वे अब ठीक हैं। भारतीय सेना और कमांडो ने पर्यटकों को बचा लिया है। बुधवार सुबह वे कटरा के लिए रवाना हुए।
नेहा 15 अप्रैल को कश्मीर घूमने गई थी, साथ में उसकी सहेलियां और मुंबई के कुछ लोग भी हैं। जलगांव जिले से भी 4-5 लोग उनके साथ हैं। वे मंगलवार सुबह 11 बजे से पहलगाम में थे।
*Maharashtra: Neha Waghulde of Jalgaon, is currently stuck in Pahalgam, J&K. Neha informed her husband, Tushar Waghulde, over the phone that the attack took place while she was visiting the area
— IANS (@ians_india) April 23, 2025
Her husband says, ...The attack possibly happened between 3–4 PM. I received her… pic.twitter.com/sqKYmSYRxs
पहलगाम हमला: मुस्लिम देश यूएई का फूटा गुस्सा, आतंकवादियों को दिया कड़ा संदेश
पहलगाम हमले पर अमित शाह का बड़ा ऐलान: मासूमों के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा
कंप्यूटर जनरेटेड आवाज से भिड़ीं दादी, बोलीं - तू क्यों दे रही है फिर उत्तर?
वाशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले जेबें खाली करना भूला शख्स, हुआ जोरदार धमाका!
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का प्रकोप, 40 जिलों में हीट वेव का अलर्ट!
जिम्बाब्वे का धमाका! बांग्लादेश में 7 साल का सूखा खत्म, बांग्लादेश के दो रिकॉर्ड भी गए बेकार
पहलगाम में आतंक, पाकिस्तान में ISI की बड़ी मीटिंग - क्या है कनेक्शन?
पहलगाम हमला: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक शुरू
क्या भारत सरकार करेगी पाक सेना प्रमुख के खिलाफ FIR दर्ज?
जब कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है : पहलगाम हमले पर कुमार विश्वास का आक्रोश