वाशिंग मशीन का इस्तेमाल हम में से कई लोग घर में रोज करते हैं। इससे कपड़े बिना किसी मेहनत के आसानी से धूल जाते हैं। यह एक अच्छी सुविधा है जिसका इस्तेमाल रोज करोड़ों लोग करते हैं। लेकिन कभी-कभी सुविधा दुविधा और दुख में भी बदल जाती है।
एक वीडियो सामने आया है जिसमें वॉशिंग मशीन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। ये धमाका इतना खतरनाक था कि इमारत के परखच्चे उड़ गए।
आमतौर पर मोबाइल फोन, एसी, गीजर, लैपटॉप जैसी चीजों के फटने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है जब कपड़े धोने वाली वॉशिंग मशीन में ही विस्फोट हो जाए।
यह खतरनाक नजारा हाल ही में स्पेन में देखने को मिला। यहां लॉन्ड्रोमैट में रखी वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ और वह आग की लपटों से घिर गई। वॉशिंग मशीन फटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लॉन्ड्रोमैट से बाहर निकलता है। इस दौरान वॉशिंग मशीन में कपड़े धूल रहे होते हैं। शख्स जैसे ही दरवाजा खोलकर बाहर निकलता है, उसके कुछ ही सेकंड बाद वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका होता है। इस धमाके से आसपास मौजूद चीजें तहस-नहस हो जाती हैं।
वीडियो देखने के बाद लोग उस शख्स को बड़ा लकी मान रहे हैं जो समय रहते वहां से निकल गया। यदि वह अंदर होता तो उसे गंभीर चोटें लग सकती थी। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार बता रहे हैं तो कोई शख्स को दुनिया का सबसे लकी इंसान कह रहा है।
वहीं बाकी लोग यह सोचने को मजबूर हो गए कि आखिर इस वॉशिंग मशीन में विस्फोट किस कारण से हुआ?
जानकारी के अनुसार किसी नए कपड़े में सिगरेट जलाने वाला लाइटर छूट गया था। वह इसे जेब से निकालना भूल गया। माना जा रहा है कि इस लाइटर की वजह से ही वॉशिंग मशीन में जोरदार धमाका हुआ।
इसलिए आप भी इस घटना से सीख लें। मशीन में कपड़े डालने से पहले जेब अच्छे से टटोल लें। उसमें कुछ भी ऐसा ना छोड़ें जिससे मशीन को नुकसान पहुंचे। वरना सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली बात हो जाएगी।
Someone didn t check their pockets pic.twitter.com/MjpK5mPba7
— OnlyBangers (@OnlyBangersEth) April 2, 2023
आगरा में बीच सड़क पर मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू छात्राओं से अश्लीलता, CCTV फुटेज वायरल
क्या SRH बनाम MI मैच में हुई फिक्सिंग? राजस्थान रॉयल्स के बाद अब इन पर लगे आरोप
पहलगाम हमले पर वाड्रा का विवादित बयान: ये PM के लिए संदेश, मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे
केएल राहुल का तंज: मेंटॉर केविन पीटरसन पर कसा तगड़ा व्यंग्य, ड्रेसिंग रूम में हंसी का माहौल!
पाकिस्तान सुपर लीग में रमीज़ राजा ने की बड़ी भूल, माइक पर IPL बोलकर हुए ट्रोल!
पहलगाम हमला: जैसलमेर के 7 परिवार फंसे, जारी किया डर भरा वीडियो
पहलगाम हमले पर ओवैसी का गुस्सा, मोदी सरकार से कार्रवाई की उम्मीद
पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक कल, सरकार विपक्ष को देगी जानकारी
आई एम प्राउड ऑफ यू, जय हिंद! - शहीद लेफ्टिनेंट नरवाल को पत्नी की अंतिम विदाई, नम हुईं आंखें
पहलगाम आतंकी हमला: हमें इंसाफ चाहिए - अमित शाह से लिपटकर रोए पीड़ित परिवार