पहलगाम, कश्मीर में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में लगभग 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे देशभर में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है।
आम जनता से लेकर राजनीति और फिल्म जगत तक, हर कोई इस घिनौने कृत्य की कड़ी निंदा कर रहा है। टीवी, बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े कलाकारों ने इस दर्दनाक घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार से न्याय की मांग की है।
अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस तरह से निर्दोष लोगों की हत्या करना मानवता के लिए एक धब्बा है। मृतकों के परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं।
सोनू सूद ने ट्वीट किया, कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुआ यह कायरतापूर्ण हमला बेहद निंदनीय है। एक सभ्य समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। मेरी गहरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है। जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
तुषार कपूर ने भी इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भारत इस कायरता का करारा जवाब देगा। जो लोग भारत की तरक्की से डरते हैं, उन्हें हमेशा की तरह हार का सामना करना पड़ेगा। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
संजय दत्त ने एक्स पर लिखा, उन्होंने हमारे निर्दोष नागरिकों को बेरहमी से मार डाला। यह अक्षम्य है। अब जवाब देने का समय है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री अमित शाह जी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से इन आतंकियों को उनके कर्मों का फल देने का अनुरोध करता हूं।
साउथ के जाने-माने अभिनेता मोहनलाल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति मेरी संवेदना है। इस तरह की क्रूरता असहनीय है। कोई भी वजह निर्दोष लोगों की जान लेने को सही नहीं ठहरा सकती। पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। आइए, हम सब मिलकर एक-दूसरे का साथ दें और शांति की उम्मीद बनाए रखें।
अनुपम खेर इस हमले से काफी दुखी दिखे। उन्होंने एक भावुक वीडियो साझा करते हुए कहा, अब शब्द भी कम पड़ रहे हैं। जो दर्द है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ, वह मैं अपनी आंखों से देख चुका हूं। द कश्मीर फाइल्स उस सच्चाई का सिर्फ एक हिस्सा था, जिसे कई लोगों ने प्रोपेगेंडा कहकर खारिज कर दिया।
रवीना टंडन ने लिखा, ओम शांति। दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अब समय है कि हम अपने मतभेदों को छोड़कर एकजुट हों और असली दुश्मन को पहचानें।
साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज कमल हासन ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, मेरी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायल हुए लोगों के लिए मैं शक्ति और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। भारत एकजुट है और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है।
ग़लत … ग़लत… ग़लत !!! पहलगाम हत्याकांड!! शब्द आज नपुंसक हैं!! 💔 #Pahalgam pic.twitter.com/h5dOOtEQfx
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 22, 2025
पहलगाम हमला: पति को गोली मारने के बाद आतंकियों ने पत्नी से कहा, जाओ, मोदी को बता देना!
PSL में डेविड वॉर्नर को मिला मामूली अवॉर्ड, फैंस ने उड़ाया पाकिस्तान का मज़ा!
महिला से संबंध बनाने की शर्त! दारोगा का ऑडियो वायरल, रेप की कोशिश का आरोप
वाशिंग मशीन में कपड़े डालने से पहले जेबें खाली करना भूला शख्स, हुआ जोरदार धमाका!
संबंध बनाओ, तभी मिलेगी मदद: दारोगा का महिला से बातचीत का ऑडियो वायरल
पहलगाम में आतंक का खूनी मंजर: सेना के जवान बने ढाल, कांपते पर्यटकों को बंधाया ढांढस
बांग्लादेश: हिंदुओं की अनदेखी, पहलगाम पर संवेदना!
जब कुत्ता पागल हो जाए तो गोली मारी जाती है : पहलगाम हमले पर कुमार विश्वास का आक्रोश
पहलगाम में आतंक, पाकिस्तान में ISI की बड़ी मीटिंग - क्या है कनेक्शन?
पहलगाम हमला: परिजनों का दर्द सुनकर भावुक हुए गृहमंत्री अमित शाह