कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वेटिकन सिटी, इटली में उन्होंने 88 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।
वेटिकन सिटी की ओर से जारी बयान में कार्डिनल केविन फेरेल ने उनके निधन की पुष्टि की है। पोप के निधन के कारण वेटिकन सिटी में 9 दिन का शोक घोषित किया गया है।
धर्मगुरु के निधन की खबर सुनकर 1.4 अरब कैथोलिक शोक में डूब गए हैं। पोप ने स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली।
कैथलिक चर्च के मुख्यालय वेटिकन के अनुसार, 88 वर्षीय पोप फ्रांसिस 14 फरवरी को डबल निमोनिया होने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें निमोनिया के साथ-साथ फेफड़ों का संक्रमण भी हुआ था। वे पांच हफ़्तों तक अस्पताल में भर्ती रहे।
उनकी ब्लड टेस्ट रिपोर्ट आई थी, जिसमें किडनी फेल होने के लक्षण थे और प्लेटलेट्स भी कम थीं। उन्हें ब्रोंकाइटिस डिजीज हुआ था। ईस्टर के मौके पर रविवार 20 अप्रैल को उन्होंने अपना आखिरी संदेश दिया था।
पोप फ्रांसिस रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी मूल के पोप थे। वे 2013 में रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें पोप बने थे। वे पोप बेनेडिक्ट 16वें के उत्तराधिकारी थे।
अर्जेंटीना से ताल्लुक रखने वाले पोप को दुनियाभर में चल रहे युद्धों के विरोध के लिए जाना जाता था। पोप फ्रांसिस पिछले 1000 साल में कैथोलिक धर्मगुरु बनने वाले पहले गैर-यूरोपीय पादरी थे।
पोप 17 दिसंबर 1936 को अर्जेंटीना के फ्लोरेंस शहर में जन्मे थे। उनका असली नाम जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो था। पोप फ्रांसिस के दादा-दादी तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी से अपनी जान बचाने के लिए इटली छोड़कर अर्जेंटीना चले गए थे।
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में पोप का बचपन बीता। वे सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के सदस्य बनने वाले पहले पोप थे। वे अमेरिकी महाद्वीप से आने वाले पहले पोप थे।
उन्होंने ब्यूनस आयर्स यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की थी। वे 1998 में ब्यूनस आयर्स के आर्कबिशप बने थे। 2001 में पोप जॉन पॉल सेकेंड ने उन्हें कार्डिनल बनाया था।
*Pope Francis died on Easter Monday, April 21, 2025, at the age of 88 at his residence in the Vatican s Casa Santa Marta. pic.twitter.com/jUIkbplVi2
— Vatican News (@VaticanNews) April 21, 2025
शाहीन अफरीदी को सोने का आईफोन मिला, फिर गायब !
चीन में सोने का ATM: सोना डालो, पैसे पाओ!
आगरा में बीच सड़क पर हिंदू छात्राओं से अश्लीलता: CCTV फुटेज से मचा हड़कंप
चुनाव आयोग से समझौता! राहुल गांधी के बयान पर बवाल, BJP ने कहा - भारत की बदनामी की सुपारी!
चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10जी नेटवर्क, घंटों का काम अब सेकंडों में!
ईशान और श्रेयस की वापसी, पंत को प्रमोशन! रोहित-विराट ए+ में बरकरार
राहुल गांधी के बयानों पर उठे सवाल, फडणवीस ने दी नसीहत
बंगाल योगी जी को और बंगालन थरूर को... : जैन मुनि के विवादित बयान से मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट पर भी उठाए सवाल
तेरे कोच को भी जानता हूं : विराट कोहली और हरप्रीत बराड़ के बीच लाइव मैच में तकरार, मचा बवाल
टीम इंडिया से नहीं, RCB से मिली पहचान! बयान पड़ा भारी, BCCI ने छीना कॉन्ट्रैक्ट