सुप्रीम कोर्ट की गलियों में अक्सर संविधान और जिरह की गूंज सुनाई देती है, लेकिन हाल ही में एक वायरल वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है।
इस वीडियो में सुप्रीम कोर्ट की पार्किंग में BMW, G-Wagon, Jaguar और Mercedes जैसी लग्जरी गाड़ियों का काफिला दिखाई दे रहा है।
यह नज़ारा इतना शानदार है कि कुछ लोगों को यह एक हाई-एंड कार शो जैसा लग रहा है।
काले कोट वाले वकीलों की इन चमकदार सवारियों को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मज़ाक उड़ा रहे हैं, वहीं कुछ सोच में पड़ गए हैं।
एक यूजर ने मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, ये कौन से क्लाइंट्स हैं जो बेल की अर्जी के साथ ईएमआई भी भरते होंगे?
वीडियो में दिख रही कारों को देखकर ऐसा लगता है जैसे दिल्ली में ऑटो एक्सपो चल रहा हो।
लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। कोई कह रहा है, ये वकील हैं या कार कलेक्टर्स? तो कोई बोल रहा है, अरे भाई, केस हारो या जीतो, गाड़ी हार्ड होनी चाहिए।
यह वीडियो @naveenjindalbjp नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है।
सुप्रीम कोर्ट के वकीलों की बताई जा रही यह कार-झलक आम आदमी को सोचने पर मजबूर कर रही है कि इतने बड़े-बड़े केस नहीं, इतने बड़े-बड़े व्हील्स किस रफ्तार से चल रहे हैं?
काले कोट और सफेद कॉलर के पीछे जो जिंदगी है, वो इस वीडियो में पहली बार इतनी साफ दिखाई दी है।
हालांकि, यह भी सच है कि सुप्रीम कोर्ट में वकालत करना आसान काम नहीं है। सालों की मेहनत, बारीक ज्ञान और सटीक तर्क के बाद ही मुकाम हासिल होता है।
हो सकता है ये गाड़ियां उसी मेहनत और तप की पहचान हों। लेकिन यह सोशल मीडिया है, यहाँ भावनाओं से पहले मीम और मज़ाक रफ्तार पकड़ लेते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, इसमें गलत क्या है, वो कमा रहे हैं और ऐश कर रहे हैं। एक और यूजर ने लिखा, अमीर होना कोई गुनाह नहीं है। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा, इंटरनेट पर इतना हाइप मत क्रिएट करो, वो सब मेहनत की कमाई से आया हुआ है।
ये कोई ऑटो एक्सपो नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के चुनिंदा वकीलों की पार्किंग हैं pic.twitter.com/GNdTGQvzJ1
— Naveen kr Jindal (@naveenjindalbjp) April 19, 2025
3 घंटे हवा में, दिल्ली की जगह जयपुर उतरे उमर अब्दुल्ला, सेल्फी से निकाली भड़ास
बेवफा पत्नी और आशिक ने मिलकर पति को कुचला, CCTV में कैद हुई खौफनाक साजिश!
चक्रवाती तूफान की दस्तक: 70 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं, 21 राज्यों के लिए अलर्ट!
शुभमन गिल पर लगा 12 लाख का जुर्माना! धीमी ओवर गति बनी वजह
रामबन में बादल फटा, भारी तबाही! 3 की मौत, 100 सुरक्षित निकाले गए
टमाटर की कीमतों में गिरावट से नाराज़ किसानों ने यूपी में मुफ्त में बांटे 100 किलो टमाटर
दो साल का बच्चा, पति से दूरी, मस्तान गुट से कनेक्शन: नाबालिगों की गैंग क्यों बना रही थी लेडी डॉन जिकरा?
14 साल की उम्र में डेब्यू, छक्का जड़ा, आउट होने पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी!
इस्लाम की नजर में मूर्ति पूजा, रेप से भी बड़ा गुनाह? वायरल वीडियो पर बवाल
IPL 2025: जीत के बाद शुभमन गिल पर BCCI का एक्शन, मिली ये सजा