आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना डेब्यू किया। इस डेब्यू के साथ ही वैभव ने एक नया इतिहास रच दिया।
वैभव आईपीएल इतिहास में 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर एक और उपलब्धि हासिल की।
हालांकि, डेब्यू मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद जब वैभव आउट हुए तो वह भावुक हो गए। यह पल कैमरे में कैद हो गया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों ने इसे आईपीएल 2025 का सबसे उदास पल बताया।
लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए। जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे, लेकिन एडेन मार्करम ने उन्हें ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट करा दिया।
आउट होने के बाद वैभव सूर्यवंशी रोने लगे। प्रसारकों ने उन्हें पवेलियन की ओर वापस जाते हुए वीडियो में कैद किया, जिसमें वह अपने दस्ताने से अपने आंसू पोंछते हुए दिखाई दे रहे थे।
आईपीएल ने वैभव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें राजस्थान द्वारा 1.10 करोड़ की बोली लगाने से लेकर मैदान में उतरकर छक्का लगाने और वापस पवेलियन लौटते हुए भावुक पल तक सब कुछ शामिल है।
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था। उन्होंने महज 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया था। उन्होंने बिहार के लिए खेलते हुए यह कारनामा किया।
वैभव ने अब तक पांच प्रथम श्रेणी, छह लिस्ट ए और एक टी20 मैच खेला है।
वैभव ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले, प्रयास रे बरमन ने 16 साल और 157 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।
आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी:
वैभव सूर्यवंशी अपनी पहली आईपीएल गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों के विशिष्ट क्लब में भी शामिल हो गए हैं।
आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज:
*25th November 2024: The youngest ever player to be bought at the IPL Auction 🔝
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2025
19th April 2025: The youngest ever to play an IPL game & put up a dazzling show on debut 🌟 🌟
𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝘂𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 𝗼𝗳𝗳 𝘁𝗼 𝗮 𝗽𝗿𝗼𝗺𝗶𝘀𝗶𝗻𝗴 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁! 🙌 🙌#TATAIPL |… pic.twitter.com/MxLuCTPzeN
PBKS vs RCB: आज कौन मारेगा बाज़ी, इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं सबकी निगाहें!
केजरीवाल का वाड्रा पर चैलेंज भूला AAP, BJP ने लिए मजे
हमें लक्ष्मी भंडार नहीं, मुख्यमंत्री का इस्तीफा चाहिए!
हाईवे पर बंदरों के दो गुटों में भीषण जंग, देखकर उड़े होश
सीकर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुनी जनता की पुकार, तत्काल समाधान के निर्देश
इंडिगो फ्लाइट में फंसे उमर अब्दुल्ला: दिल्ली की जगह पहुंचे जयपुर, फूटा गुस्सा
कोर्ट को धमका रहे, आप लोग ट्यूबलाइट हैं! - ओवैसी का BJP पर हमला
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर: रामबन में अचानक आई बाढ़ से 3 की मौत, कई घर तबाह!
धार्मिक युद्ध के लिए SC जिम्मेदार: निशिकांत के बयान से सियासी भूचाल
दुबे के किस बयान पर मचा बवाल, BJP ने क्यों झाड़ा पल्ला?