कांगो नदी में एक भयानक नाव हादसे में 148 लोगों की जान चली गई है। यह दुर्घटना मध्य अफ्रीका में स्थित डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में हुई।
जानकारी के अनुसार, लकड़ी से बनी एक मोटरबोट HB कोंगोलो मतानकुमु बंदरगाह से बोलोंबा क्षेत्र की तरफ जा रही थी। नाव में अचानक आग लग गई और वह पलट गई।
कहा जा रहा है कि नाव पर एक महिला खाना बना रही थी। चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे जहाज को अपनी चपेट में ले लिया।
इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अफरातफरी का माहौल देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 500 लोग सवार थे। आग फैलने के साथ ही लोग फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ लोग नदी में कूद गए, लेकिन कई लोगों को तैरना नहीं आता था और वे डूब गए।
इक्वेटर प्रांत के सांसद जीन-पॉल बोकेत्सु बोफिली के अनुसार, लगभग 150 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें मेडिकल और मानवीय सहायता की सख्त जरूरत है। 100 लोगों को मबांडाका के स्थानीय टाउन हॉल में बनाए गए अस्थायी शिविर में रखा गया है, जहां सुविधाओं की कमी है।
कांगो में सड़क मार्ग से सफर मुश्किल होने के कारण लोग जल परिवहन का सहारा लेते हैं। नाव अक्सर ओवरलोडेड हो जाती हैं, जिसके कारण यहां नाव डूबने की घटनाएं आम हैं।
कांगो में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग, 148 की मौत, Video देख सन्न रह जाएंगे!#cango #cangolake #SouthAfrica #ViralVideos #Trending #InKhabar #latest pic.twitter.com/EUi7od7C8X
— InKhabar (@Inkhabar) April 19, 2025
निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर बयान से बवाल, कांग्रेस ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण
अनुपमा में नया मोड़: वनराज-अनुज के बाद क्या ख्याति भी होगी शो से बाहर?
धमाकेदार जीत के बाद भी वर्ल्ड कप से बाहर! वेस्टइंडीज के साथ हुई बदकिस्मती, जानिए वजह
महिला वर्ल्ड कप 2025: स्कॉटलैंड, आयरलैंड और थाईलैंड का टूटा सपना, क्वालीफाई करने में रहीं विफल
भोजपुर DM का अनोखा अंदाज: जमीन पर बैठकर सुनीं महिलाओं की समस्याएं
कांगो नदी में नाव हादसा: 148 की मौत, मंजर देख दहल उठा संसार
क्या आप जानते हैं, IPL में किसे आउट कर विराट कोहली ने लिया था अपना पहला विकेट? खुद विराट भी भूले!
राहुल गांधी का खुलासा: नेहरू जी ने मुझे कभी राजनीति नहीं सिखाई, मैं खुद को पॉलिटिशियन नहीं मानता
सीसीटीवी में कैद हुई लाइव मौत! जिम करते शख्स को आया हार्ट अटैक
LSG vs RR: सिर्फ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा IPL में इतिहास, पहली ही गेंद पर जड़ा छक्का!