राहुल गांधी ने एक पॉडकास्ट में चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि उन्हें देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कभी राजनीति नहीं सिखाई। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए सत्ता या छवि सुधारने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सत्य की तलाश है।
राहुल गांधी ने अपने परिवार और विचारधारा के बारे में बात करते हुए कहा कि नेहरू जी ने उन्हें डर का सामना करना और सच के साथ खड़ा होना सिखाया। उन्होंने सिखाया कि अत्याचार का विरोध कैसे करना है और सत्य के साथ कैसे रहना है।
हमारे पूरे परिवार में यही सोच रही है, राहुल ने कहा। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, इन सभी ने राजनीति को सत्य की खोज के रूप में देखा। इन्होंने राजनीति को कभी भी पद या फिर लोकप्रियता पाने के रूप में नहीं देखा है।
राहुल गांधी ने अपनी दादी, इंदिरा गांधी का भी उल्लेख किया, जिन्होंने कभी खुद को सिर्फ एक राजनेता नहीं माना था। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने अपना पूरा जीवन सच्चाई के साथ जीया। मैं भी खुद को पॉलिटिशियन नहीं मानता। मैं सच की तलाश में हूं।
उन्होंने आगे कहा कि नेहरू, इंदिरा या राजीव गांधी ने कभी भी लोगों की राय की परवाह नहीं की। उन्हें जो सही लगा, उन्होंने वही किया।
राहुल गांधी ने वर्तमान समय में सच बोलने की कठिनाई को स्वीकार किया। लोग आज सच सुनना नहीं चाहते। राजनीति में ऐसा होता है कि लोगों को जो सुनना है, वही सुना दो, लेकिन मेरी अंतरात्मा ऐसा करने की परमिशन नहीं देती। मैं झूठ नहीं बोल सकता, फिर चाहे मुझे नुकसान ही क्यों न हो।
Nehru didn’t teach us politics - he taught us to confront fear and stand for the truth. He gave Indians the courage to resist oppression and ultimately claim freedom.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) April 19, 2025
His greatest legacy lies in his relentless pursuit of truth - a principle that shaped everything he stood for. pic.twitter.com/chnckg02DB
संजू सैमसन संग अनबन की अफवाहों पर राहुल द्रविड़ का खुलासा: सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान!
भूकंप: जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में हिली धरती, घरों से भागे लोग
मुस्तफाबाद में इमारत का कहर: 11 की मौत, कई घायल
61 साल के दिलीप घोष ने क्यों रचाई 51 वर्षीय रिंकू मजूमदार से शादी, खुद बताई वजह
निलंबित पुलिस अधिकारी का EVM पर सनसनीखेज आरोप, चुनाव आयोग का करारा जवाब!
बिहार में चलती ट्रेन बनी आग का गोला, यात्रियों में मची भगदड़
मुंबई में जैन मंदिर तोड़े जाने पर आक्रोश, सड़क पर उतरा जैन समाज; अखिलेश ने भाजपा पर साधा निशाना
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की मार्मिक अपील से भावुक हुए लोग
दिल्ली-NCR में भूकंप: जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक हिली धरती, अफगानिस्तान था केंद्र
शुभमन गिल का बदला! PSL में हसन अली ने अबरार अहमद को उसी अंदाज में भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल