आज भारत में दो बार धरती कांपी। सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए, और फिर दोपहर लगभग 12:20 बजे पुंछ इलाके में जोरदार भूकंप आया।
कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी के बीच आए इस भूकंप ने लोगों में दहशत भर दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर, धरती के नीचे 86 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
कश्मीर घाटी में महसूस किए गए झटके दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचे।
भारत के साथ-साथ पड़ोसी पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।
हालांकि, तीनों देशों से किसी भी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन खराब मौसम के बीच कश्मीर घाटी के लोग भूकंप से सहमे हुए हैं।
अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 130 किलोमीटर की गहराई में मिला है।
आज सुबह लगभग 7:38 बजे असम के नागांव में भी भूकंप के झटके लगे थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.9 मापी गई।
नागांव सहित कई गांवों में झटके महसूस किए गए। तीव्रता कम होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।
असम और पूर्वोत्तर भारत भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं, इसलिए यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते हैं। कल भी म्यांमार में भूकंप आया था जिसकी गहराई 30 किलोमीटर थी।
*EQ of M: 5.8, On: 19/04/2025 12:17:53 IST, Lat: 36.10 N, Long: 71.20 E, Depth: 130 Km, Location: Afghanistan.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 19, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/Ar2EoIRFLH
टीम इंडिया को मिला भविष्य का सितारा, तलवार की तरह चलाता है बल्ला!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से किया बलात्कार, रोकने पर युवक को मारी गोली
भाजपा का आदमी है, निकाल बाहर कर दूंगा! राणा सांगा पर सवाल से भड़के अखिलेश यादव, वीडियो में दी धमकी
बिना कोचिंग के JEE Mains में लगातार 100 पर्सेंटाइल! ये है साई मनोगना की सफलता का राज
इजरायली बमबारी में गाजा की महिला पत्रकार और उसके परिवार की दर्दनाक मौत
शतक पूरा होता तो अच्छा होता, लेकिन दो अंक महत्वपूर्ण: जोस बटलर
खान सर के महात्मा गांधी पर विवादित बोल: 80 साल का बूढ़ा, धक्का दे दो तो मर जाएगा
केएल राहुल ने रचा इतिहास, धोनी-कोहली को पछाड़कर बनाई अपनी खास पहचान
सड़क पर हाथापाई: गुस्से में एक लड़की ने दूसरी को नाले में धकेला, वीडियो वायरल!
यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: 30 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी!