दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात एक चार मंजिला इमारत ढह गई। आशंका है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस इमारत में कई परिवार रहते थे।
एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम लगातार 6 घंटे से बचाव कार्य में जुटी हुई है। दमकल विभाग के ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पूरी इमारत ढह गई है और लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली है।
इमारत ढहने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आधी रात को बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से धुंआ फैल गया। यह हादसा रात 2 बजकर 39 मिनट पर हुआ।
बताया जा रहा है कि इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से अधिक लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है और बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
जो इमारत गिरी है, वह चार मंजिला एल आकार की थी। मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि इमारत रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच गिरी। उन्होंने बताया कि उनके दो भतीजे मर गए हैं, जबकि उनकी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं और जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रात को शहर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। आशंका है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा हुआ। पिछले सप्ताह मधु विहार थाने के पास धूल भरी आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
#WATCH | Delhi: Mustafabad building collapse caught on camera.
— ANI (@ANI) April 19, 2025
As per Delhi Police, Among the 10 people who were taken out, 4 succumbed. Rescue operations still underway
(Source - local resident) https://t.co/lXyDvOpZ3q pic.twitter.com/NlknYWODRR
पत्नी ने सांप पर डाला हत्या का इल्ज़ाम, प्रेम कहानी का हुआ सनसनीखेज़ खुलासा!
आगरा: आधी रात को 12 साल की दलित बच्ची का अपहरण, रेप कर छोड़ा, CCTV में कैद
खान सर के महात्मा गांधी पर विवादित बोल: 80 साल का बूढ़ा, धक्का दे दो तो मर जाएगा
अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती!
AI वाली लड़की ने डेटिंग ऐप पर मचाया तहलका! 2 घंटे में 2700 से ज्यादा दीवानों का इजहार
वायरल वीडियो: पहले बहस, फिर लात-घूंसे, और अंत में... नाली में!
शुभमन गिल का बदला! PSL में हसन अली ने अबरार अहमद को उसी अंदाज में भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल
देवबंद-रुड़की रेल लाइन को मिली हरी झंडी, दिल्ली-देहरादून की दूरी होगी कम!
कानून सुप्रीम कोर्ट बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए: निशिकांत दूबे
दिल्ली: मुस्तफाबाद में इमारत ढही, 4 की मौत, बचाव कार्य जारी