शाजापुर में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के एक बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। एक हिंदू-मुस्लिम सद्भावना सम्मेलन में बोलते हुए, दिग्विजय सिंह ने गलती से कहा कि उन्होंने 1992 में भोपाल दंगों के दौरान दंगा-फसाद होने में पूरी कोशिश की ।
इस बयान से सभागार में मौजूद लोग हैरान रह गए। दिग्विजय सिंह ने इस पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए X पर लिखा, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती... देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है।
सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के बयान को कांग्रेस की मानसिकता का प्रतीक बताते हुए इसे देश के खिलाफ बताया।
दरअसल, शाजापुर के चौबदार वाडी में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित एक सद्भावना सम्मेलन में दिग्विजय सिंह ने 1992 के भोपाल दंगों का उल्लेख किया। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद हुए दंगों के दौरान अपनी भूमिका का वर्णन करते हुए, उन्होंने कहा, जब बाबरी मस्जिद शहीद हुई थी, मैं कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष था। मैंने दो हफ्ते तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रातें बिताईं। लेकिन इसके तुरंत बाद उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने कहा, हिंदू-मुस्लिम को जोड़कर हमने दंगा-फसाद होने में पूरी कोशिश की।
इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सांप्रदायिक राजनीति का प्रमाण बताया है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह लम्बे समय से मध्य प्रदेश की राजनीति में एक-दूसरे के विरोधी रहे हैं। कांग्रेस में साथ रहते हुए भी दोनों के बीच तनाव की खबरें आती रहती थीं। 2020 में सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह टकराव और तेज हो गया। हाल के वर्षों में, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कई बार निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने जहां सिंधिया को बच्चा कहकर तंज कसा, वहीं सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को राष्ट्रविरोधी मानसिकता वाला नेता बताया है।
*काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती...
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) April 18, 2025
देश विरोधी कांग्रेस पार्टी के नेता चाहे कितने भी मुखौटे पहन लें, सच सामने आ ही जाता है। @digvijaya_28 pic.twitter.com/LMF7jjKyns
राजनाथ सिंह का मुगल शासकों पर तीखा हमला: पाकिस्तान में कसीदे समझ आते हैं, भारत में क्यों?
पाकिस्तानी सेना प्रमुख के हिन्दू-मुसलमान पर दिए बयान पर पाकिस्तान में ही उठे सवाल
कटरा से श्रीनगर वंदे भारत: अब मुफ्त में देखिए धरती का स्वर्ग !
केजरीवाल की बेटी हर्षिता: IIT दिल्ली से स्टार्टअप तक का सफर
सेल्फी लेने की दीवानगी: नदी में फिसला पर्यटक, बाल-बाल बची जान!
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
मुस्तफ़ाबाद में इमारत ढहने से चार की मौत, विधायक ने उठाए निर्माण पर सवाल
अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-एनसीआर तक डोली धरती!
दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी: गर्मी से राहत की उम्मीद!
शिक्षक ने मासूमों को सिखाई शराब, वीडियो से मचा हड़कंप