आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई ने छापा मारा है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए आप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमने चंदा चोर नाम तो सुना था, लेकिन यह आम आदमी पार्टी तो चंदाखोर पार्टी है।
सचदेवा ने दुर्गेश पाठक पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले यह चंदाखोर लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले।
आप नेताओं ने इस छापे को गुजरात चुनाव से जोड़ा है। उनका कहना है कि गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी मिलने के तुरंत बाद यह सीबीआई एक्शन लिया गया है।
इस पर सचदेवा ने पलटवार करते हुए कहा कि गुजरात में चुनाव तो 2027 में होने हैं। उन्होंने आप को अजीब बताते हुए कहा कि हमने चंदा चोर नाम तो सुना था, ये आप चंदाखोर पार्टी है।
सचदेवा ने आरोप लगाया कि दुर्गेश पाठक ने अपनी ही पार्टी के चंदे को चोरी करने का काम किया है। उन्होंने सवाल किया कि अगर जांच एजेंसियां काम कर रही हैं तो इसमें परेशानी क्या है?
सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि 10 तरह के घोटाले और चोरियां पार्टी ने किए हैं। लेकिन, अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले चंदाखोर, ये तो लालू यादव से भी ज्यादा भ्रष्ट निकले हैं।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अभी जांच कर रही हैं, जल्द ही पता चल जाएगा कि और कितने लोगों ने अपना पेट भरा है।
जानकारी के अनुसार, आप नेता दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई का छापा फॉरेन कॉन्ट्रीब्यूशन रेगुलेटरी एक्ट के तहत किया गया है।
पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा जानती है कि गुजरात में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी ही उन्हें चुनौती दे सकती है और इस सच्चाई ने भाजपा को हिला दिया है।
अरविंद केजरीवाल की पार्टी अजीब है, हमने चंदा चोर नाम तो सुना था यह आम आदमी पार्टी तो चंदाखोर पार्टी है।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) April 17, 2025
दुर्गेश पाठक ने अपनी ही पार्टी का चंदा खाने का काम किया है, अगर जांच एजेंसी अपना कम कर रही है तो उनको इसमें परेशानी क्या है? अपनी ही पार्टी के चंदे को खाने वाले यह चंदाखोर… pic.twitter.com/RFQqplV1qx
शेरों का हमला, भैंस बेबस, फिर साथियों ने दिखाया दम!
उपराष्ट्रपति धनखड़ का न्यायपालिका पर तीखा प्रहार: क्या अदालतें राष्ट्रपति को आदेश दे सकती हैं?
अरविंद केजरीवाल की IITian बेटी हर्षिता ने गुपचुप लिए सात फेरे, जानिए कौन हैं दूल्हा!
तुम्हारा मोबाइल तोड़ दूंगी! - भगोड़ी सास ने रिपोर्टर्स से की बदसलूकी, वीडियो वायरल
FIR के बाद जाट के मेकर्स ने मांगी माफी, फिल्म से हटा विवादित सीन
MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को टीम में शामिल!
छक्कों के बादशाह की CSK में एंट्री! धोनी को मिला नया ब्रह्मास्त्र
क्या 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रच पाएंगे IPL इतिहास?
पत्नी ने सांप पर डाला हत्या का इल्ज़ाम, प्रेम कहानी का हुआ सनसनीखेज़ खुलासा!
प्रयागराज में लल्लू एंड संस के गोदाम में लगी भीषण आग, 1 किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं