मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 25 वर्षीय अमित उर्फ मिक्की की हत्या का पर्दाफाश हुआ है, जिसे पहले सांप के काटने से हुई दुर्घटना बताया जा रहा था।
रविवार सुबह अमित का शव उसके बिस्तर पर मिला था। उसके शरीर पर सांप के काटने के 10 निशान थे और लाश के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। परिवारवालों ने समझा कि उसकी मौत सांप के डसने से हुई है।
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाने वाला सच उजागर किया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि अमित की मौत सर्पदंश से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है।
पुलिस ने अमित की पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को हिरासत में लिया। जांच में पता चला कि अमरदीप ने पास के गांव से एक सपेरे से वाइपर सांप खरीदा था।
आरोपियों ने मिलकर सोते हुए अमित का गला दबा दिया और फिर शव के नीचे सांप को दबा दिया, जिसने उसे कई बार काटा। रविता ने सुबह इसे हादसा बताने की कोशिश की।
गांव वालों को रविता और अमरदीप के प्रेम संबंधों की भनक थी, जिसके चलते उन्होंने शक जताया और पोस्टमार्टम की मांग की।
जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने हत्या करने और उसे हादसा दिखाने के तरीके गूगल और यूट्यूब पर सर्च किए थे।
अमित को अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहा था। इसी वजह से उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गुरुवार को पूरे मामले का औपचारिक खुलासा किया जाएगा।
*सांप था पर्दा... कत्ल थी असली कहानी! 🐍🔪
— Hind Breaking News (@HindBreakNews) April 17, 2025
मेरठ में मिक्की की मौत को हादसा बताया गया — बेड पर मिली लाश, पास में ज़हरीला वाइपर सांप...
लेकिन पोस्टमार्टम ने खोला राज़ — मौत का कारण था गला घोंटना, नहीं सांप का ज़हर!
कातिल निकली बीवी रविता, साथ में उसका आशिक अमरदीप
👉 सपेरे से… pic.twitter.com/jtAxuoe1E9
असम में बिना लड़े NDA की ऐतिहासिक जीत, 325 सीटें निर्विरोध!
आप जैसा कोई नहीं : ट्रंप ने मेलोनी को बताया दुनिया का असली लीडर !
लाइव मैच में साथी खिलाड़ी पर भड़के श्रेयस अय्यर, दी गंदी गालियां!
हिंदू तिलक पर अश्लील टिप्पणी: मद्रास हाई कोर्ट का मंत्री पोनमुडी पर FIR का आदेश
नशे में धुत खाकी : कंधे पर रायफल, पैरों में चप्पल, सड़क पर लेटा सिपाही!
IPL 2025: संजू सैमसन और राजस्थान रॉयल्स के बीच दरार? वायरल वीडियो से प्रशंसकों में सनसनी!
मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा... अनुराग कश्यप के विवादित बयान से मचा हंगामा
अलीगढ़: शादी से पहले दामाद संग फरार सास थाने के चक्कर क्यों? पुलिस जांच में जुटी
RCB vs PBKS: बारिश ने डाला खलल, टॉस में देरी से फैंस हुए बेहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
छक्कों के बादशाह की CSK में एंट्री! धोनी को मिला नया ब्रह्मास्त्र