जम्मू-कश्मीर: आतंक की नापाक साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद!
News Image

श्रीनगर: कठुआ पुलिस ने राजबाग थाने में सूफान में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियारों को प्रदर्शित किया। एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि पुलिस की आतंकियों से चार जगहों पर मुठभेड़ हुई।

ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए और हमारे चार जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कई जगहों पर आतंकियों को घेरकर मुठभेड़ की गई। आज भी आतंकी भाग रहे हैं, और हम उनके पीछे लगे हुए हैं।

ताजा घुसपैठ के बाद चार से पांच आतंकियों के होने की सूचना थी। दो मारे गए हैं, बाकी आतंकी भी मारे जाएंगे। सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। सीमा से लेकर पहाड़ों तक निगरानी रखी जा रही है। विभिन्न सुरक्षा बल मिलकर काम कर रहे हैं।

आतंकियों के पास से दो एके-47 हथियार, एक एम4 और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ है। सामान को देखकर लगता है कि वे गलत इरादे से आए थे और लंबे समय तक रुकने की तैयारी में थे।

ये आतंकी अब बिना सामान और हथियारों के घूम रहे हैं। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ संयुक्त रूप से इनके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। आतंकियों की कोई बड़ी साजिश है, एक चरण को नाकाम कर दिया गया है।

आतंकियों के पास से छोटे-छोटे पैकेट में चिट्टा और नशीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। विस्फोटकों से पता चलता है कि वे और अधिक आतंक फैलाने और आईईडी लगाने के इरादे से आए थे, जिसे नाकाम कर दिया गया है।

हमें पता है कि आतंकी कहां हैं, किस इलाके में हैं, जल्द ही उन्हें भी मार गिराया जाएगा। अभियान के दौरान आम लोगों से सुरक्षा बलों को मिले सहयोग की भी सराहना की।

घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते अब उजागर हो चुके हैं और उन्हें इन रास्तों से भागने नहीं दिया जाएगा। ओवरग्राउंड वर्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है, उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। मददगारों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

दुश्मनों के उड़ाएंगे होश, CSK में बेबी AB की एंट्री, चेन्नई ने लुटाए करोड़!

Story 1

बुर्के में शराब तस्करी: महिला का भेष देख पुलिस भी हैरान, तुरंत हुई गिरफ़्तारी

Story 1

हिंदू तिलक पर अश्लील टिप्पणी: मद्रास हाई कोर्ट का मंत्री पोनमुडी पर FIR का आदेश

Story 1

उपराष्ट्रपति धनखड़ का न्यायपालिका पर तीखा प्रहार: क्या अदालतें राष्ट्रपति को आदेश दे सकती हैं?

Story 1

कौन है अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या यह प्रेम विवाह था?

Story 1

उड़ान में लगी आग, लैंडिंग पर टूटा पहिया: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Story 1

भारत में ICC टूर्नामेंट: 7 टीमें क्वालीफाई, अंतिम स्थान के लिए ज़ोरदार मुकाबला!

Story 1

नशे में धुत खाकी : कंधे पर रायफल, पैरों में चप्पल, सड़क पर लेटा सिपाही!

Story 1

ऋषिकेश में गंगा में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल!

Story 1

ड्राइवर कहां है भाई? ड्राइवरलेस वाहन देख लोगों के उड़े होश