लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी: CM मोहन यादव आज जारी करेंगे 23वीं किस्त!
News Image

मध्य प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त आज, 16 अप्रैल को जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला के टिकरवारा गांव से 1.26 करोड़ बहनों को यह सौगात देंगे। सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹1552 करोड़ से अधिक की राशि बहनों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी।

अनुमान है कि दोपहर 3 बजे तक बहनों के खातों में 1250 रुपए आ जाएंगे। अब तक लाड़ली बहनों को 33 हजार करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 अप्रैल को लाड़ली बहनों के खातों में ₹1552 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव 1100 लड़कियों के सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी शामिल होंगे। साथ ही, 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 337 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे।

इसके अतिरिक्त, 25 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 57 करोड़ की राशि भी उनके खातों में सिंगल क्लिक से भेजी जाएगी।

मोहन सरकार अप्रैल में 16वीं बार बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहली बार 10 जनवरी 2024 को 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576.61 करोड़ ट्रांसफर किए थे।

जनवरी के बाद फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त (1500 रुपए), सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के बाद अब जनवरी 2025, फरवरी, मार्च और अब अप्रैल में सीएम मोहन यादव 16वीं बार बहनों को तोहफा देंगे।

हर माह लाड़ली बहना योजना की राशि 10 तारीख तक डाल दी जाती है। इस बार देरी हुई तो कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। इसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की।

शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिए जाते थे। पहली किस्त 10 जून 2023 को ट्रांसफर की गई थी।

2023 में रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए की गई। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। जून 2023 से मार्च 2025 तक 22 किस्त मिल चुकी हैं। अगस्त 2023 और 2024 में 250 रुपए अतिरिक्त दिए गए थे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा: ऑटो पर गिरा मेट्रो पुल का हिस्सा, ड्राइवर की मौके पर मौत

Story 1

रमनदीप सिंह का करिश्मा! बैक टू बैक अद्भुत कैच, देखकर सब रह गए दंग

Story 1

कांप रही थीं प्रीति जिंटा! फिर जीत के बाद खूब उछलीं, चहल को भी लगाया गले

Story 1

चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!

Story 1

7 मैच, 48 रन: क्या रिकी पोंटिंग ने प्रीति जिंटा को लगाया चूना?

Story 1

आईपीएल में जीत के बाद खुशी से झूम उठीं प्रीति जिंटा, युजवेंद्र चहल को लगाया गले!

Story 1

अमित अंकल बोलकर गए हैं, पापा फिर से CM बनेंगे : नीतीश कुमार के बेटे का वीडियो वायरल!

Story 1

जीत की खुशी में झूमी प्रीति जिंटा, डर के मारे कांप रही थीं पहले!

Story 1

नोएडा: मेड ने पानी में पेशाब मिलाकर लगाया पोछा, CCTV में कैद हुई हरकत

Story 1

मुर्शिदाबाद दंगे: क्या यह एक पूर्वनियोजित साजिश थी?