नीतीश या सम्राट? बिहार चुनाव में किसके नेतृत्व पर छिड़ा विवाद, भाजपा अध्यक्ष का बड़ा बयान
News Image

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए किसके नेतृत्व में लड़ेगा, इस सवाल पर फिर से विवाद खड़ा हो गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक कार्यक्रम में ऐसा बयान दे दिया जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सम्राट चौधरी के सामने ही कह दिया कि बिहार चुनाव उनके (सम्राट चौधरी) नेतृत्व में जीता जाएगा। इस बयान के बाद विवाद बढ़ने लगा, जिसके बाद सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई।

सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज भी सरकार है और आगे भी सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। इसमें कोई दो राय नहीं है। नीतीश कुमार ने बिहार को संवारने का काम किया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान का बचाव करते हुए कहा कि नायब सिंह सैनी यह जानते हैं कि सम्राट चौधरी बिहार विधानमंडल में भाजपा के नेता हैं। इसलिए वो भाजपा का नेतृत्व करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने जीतनराम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान का उदाहरण देते हुए कहा कि ये सभी भी अपने-अपने दल का नेतृत्व करते हैं।

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वह यह कह रहे हैं, और इससे ऊपर कोई नहीं है। नीतीश कुमार उनके सर्वमान्य नेता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी एनडीए चुनाव लड़ेगी।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हारी बाज़ी जीतने पर प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार, स्टेडियम में छाई खुशी की लहर!

Story 1

अलीगढ़: दामाद संग भागी सास के पति का यू-टर्न, पत्नी को रखने को तैयार, रखी ये शर्त

Story 1

मुश्किल मैच में KKR को हराकर प्रीति जिंटा ने युजवेंद्र चहल को गले लगाया!

Story 1

गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

Story 1

बेमेल प्यार का खौफनाक अंजाम: तीन बच्चों की मां और प्रेमी ने की आत्महत्या!

Story 1

मध्य प्रदेश में कामधेनु योजना लागू, दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य

Story 1

हंसी-खुशी शराब पियो, लंबी उम्र जियो? दादाजी का वायरल लॉजिक सुनकर चकरा जाएगा दिमाग!

Story 1

वक्फ संशोधन कानून: सुनवाई से पहले इमाम की धमकी, फैसला खिलाफ हुआ तो भारत ठप कर देंगे!

Story 1

धोनी ने मैदान पर ही 4 लाख के कुत्ते को उठा कर पटका!

Story 1

रामजी लाल के बयान से मजबूर अखिलेश, सपाइयों को दी नसीहत - इतिहास से दूर रहो!