सिलीगुड़ी, 14 अप्रैल, 2025। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में चरक पूजा के लिए महानंदा नदी से जल लेने गए हिन्दू लड़कों पर हमला किया गया, जिसके बाद साधुओं को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों के पास हथियार थे।
रविवार (13 अप्रैल, 2025) को वार्ड संख्या 4 के दो लड़के चरक पूजा के लिए महानंदा नदी पर जल लेने गए थे। नदी के किनारे बैठे पांच लड़कों ने उन पर बोतलें फेंकीं। विरोध करने पर उन दोनों की बुरी तरह पिटाई की गई।
घायल लड़कों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विधायक शंकर घोष ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा माहौल बना दिया है कि पश्चिम बंगाल में हिन्दू होना पाप हो गया है। उन्होंने शमशेरगंज में हरगोविंद दास और उनके बेटे चन्दन दास की हत्या की घटना को भी याद दिलाया।
सिलीगुड़ी के ज्योतिनगर में दो साधुओं पर भी हमला हुआ है। पीड़ित लड़कों में से एक, माणिक सरकार ने बताया कि वे चरक पूजा में लगे हुए थे, तभी उन पर बोतलों से हमला किया गया।
विरोध करने पर हमलावर खतरनाक हथियारों के साथ लौटे। घटनास्थल पर पत्थर और डंडे पड़े हुए मिले हैं। साधुओं पर हमले के वीडियो में एक क्षतिग्रस्त गाड़ी भी दिखाई दे रही है।
कई घरों में तोड़फोड़ की गई और टोटो को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ईंट-पत्थर भी फेंके गए।
सिलीगुड़ी के कमिश्नर सी. सुधाकर और डिप्टी कमिश्नर (हेडक्वार्टर) तन्मय सरकार मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। शहर में अलर्ट जारी किया गया है और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
मुर्शिदाबाद में स्थिति को संभालने के लिए राज्य के 23 दक्ष पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। मुर्शिदाबाद और मालदा में लगभग 400 हिंदू परिवारों ने पलायन किया है। वक्फ कानून के विरोध के नाम पर दंगे हुए, जिसमें मुस्लिम भीड़ ने रेलवे सेवा ठप्प कर दी और सार्वजनिक व प्राइवेट वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
*#WATCH | Darjeeling, West Bengal | Siliguri MLA and BJP leader Shankar Ghosh says, ... Yesterday, two boys from Ward 4 had gone to the Mahananda River to fulfil worship rituals of the Charak Puja. Five boys sitting next to the river threw a bottle at the two boys. When the two… pic.twitter.com/VO9M4Uiy1U
— ANI (@ANI) April 13, 2025
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल
सुनील नरेन का बल्ला अंपायर की पकड़ में, मैदान पर उतरने से रोका!
चुनाव से पहले बिहार की जनता ने तेजस्वी को माना मुख्यमंत्री, RJD और कांग्रेस बैठक के बाद नेता का दावा
किसी के मोहरे मत बनो: वक्फ कानून पर हिंसा के बीच चिश्ती की नसीहत
IPL 2025: मुंबई इंडियंस से मुकाबले से पहले चेन्नई को झटका, क्या धोनी भी होंगे गायकवाड़ की तरह बाहर?
राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के बाद सपा सांसद का नया बयान: हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ, तुममें किसका DNA?
हर शहर में 8-10 मौतें हों: कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तारी
मुझे क्यों मिला अवॉर्ड? धोनी ने मैन ऑफ द मैच पर जताई हैरानी
रमनदीप सिंह का करिश्मा! बैक टू बैक अद्भुत कैच, देखकर सब रह गए दंग
केसरी 2 देख बोलीं सीएम रेखा गुप्ता - देश के लिए मरना नहीं, जीना सीखें; अक्षय ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद