साईं बाबा मंदिर में फैन ने नीता अंबानी से लगाई गुहार, रोहित को बनाओ कप्तान!
News Image

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2024 निराशाजनक रहा और 2025 की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रविवार को टीम ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की, लेकिन इससे पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की मांग उठने लगी।

यह मांग तब और जोर पकड़ गई जब एक फैन ने सीधे मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी से यह गुजारिश कर डाली। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

नीता अंबानी हाल ही में शिरडी के साईं बाबा मंदिर गई थीं। दर्शन के बाद लौटते समय, वहां मौजूद एक क्रिकेट फैन ने उन्हें आवाज दी।

सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उस व्यक्ति को पीछे धकेला, लेकिन फैन ने चिल्लाकर कहा, मैडम प्लीज रोहित को कैप्टन करो! उसने यह बात दो बार दोहराई ताकि नीता अंबानी सुन लें।

नीता अंबानी पीछे मुड़ीं और जवाब दिया, बाबा जी की मर्जी है। इतना कहकर वह आगे बढ़ गई। फैन भी कुछ देर बाद वहां से चला गया।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

रोहित शर्मा न केवल मुंबई इंडियंस, बल्कि आईपीएल के भी सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने अपनी टीम को पांच बार खिताब जिताया है।

पिछले सीजन की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया था। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया और उन्हें फिर से टीम में शामिल किया।

पंड्या के शामिल होने के कुछ समय बाद ही उन्हें नया कप्तान घोषित कर दिया गया, जिससे रोहित शर्मा के फैंस काफी आहत हुए।

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस से की थी, लेकिन 2022 में वह नई टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान बन गए।

जब 2024 में वह पहली बार मुंबई के कप्तान के तौर पर मैदान में उतरे, तो उन्हें फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा था। हर मैदान पर उनके लिए हूटिंग हुई, लेकिन मुंबई इंडियंस ने अपने फैसले को नहीं बदला।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मनमानी का रिजल्ट भुगतने के लिए तैयार हो जाएं किसी भी स्कूल, फीस बढ़ोतरी पर CM की चेतावनी!

Story 1

कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

Story 1

आंद्रे रसेल का विकेट गिरा, खुशी से उछल पड़ीं प्रीति जिंटा, जीत के बाद खिलाड़ियों को लगाया गले

Story 1

अमित अंकल बोलकर गए हैं, पापा फिर से CM बनेंगे : नीतीश कुमार के बेटे का वीडियो वायरल!

Story 1

पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, बचाने आए युवक पर चलाई गोली

Story 1

नन्ही शिकायत, बड़ा एक्शन: सीएम ने स्कूल फीस बढ़ोतरी पर दिए जांच के आदेश!

Story 1

बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र में सियासी तूफान? क्या बीजेपी छोड़ उद्धव ठाकरे का हाथ थामेंगे कई नेता?

Story 1

हर्षित राणा ने उड़ाया डेब्यू कर रहे खिलाड़ी का मज़ाक, आउट कर ऐसे भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल

Story 1

IPL 2025: पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन पूरे सीजन से बाहर!

Story 1

हमसे रेप करवा लो, पति-बच्चों को छोड़ देंगे! - मुर्शिदाबाद से भागने को मजबूर हिन्दू महिलाओं की दर्दनाक आपबीती