इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रविवार को राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) के खिलाफ पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद अर्धशतक जड़कर इतिहास रचा। लेकिन इस दौरान एक घटना ने लाखों प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया।
बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली ने विकेटकीपर संजू सैमसन से अपनी हृदय गति जांचने को कहा।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अत्यंत कठिन थीं। गर्मी और उमस बहुत ज्यादा थी, जिससे खिलाड़ियों को परेशानी हो रही थी। अपनी पारी में कोहली ने 24 सिंगल और तीन डबल रन लिए। इसके अलावा उन्होंने चार चौके और दो छक्के भी लगाए।
इस नाबाद अर्धशतक के साथ विराट कोहली ने टी20 प्रारूप में अपना 100वां अर्धशतक भी पूरा किया। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वो भारत के एकमात्र और विश्व के दूसरे बल्लेबाज हैं।
हालांकि, हृदय गति जांचने की घटना उस समय हुई जब कोहली 40 गेंदों पर 54 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें कुछ असहजता महसूस हुई और उन्होंने संजू सैमसन से अपनी हृदय गति जांचने को कहा।
संजू सैमसन ने इसकी पुष्टि की तो कोहली ने अंपायर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी आशंका सही थी।
राजस्थान के कप्तान ने कोहली का दिल छूकर देखा कि वो धड़क रहा है या नहीं। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया पर कोहली के प्रशंसक चिंतित हो गए।
कोहली की इस स्थिति को देखकर फैंस ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं और अपनी चिंता व्यक्त की।
Kohli asking Sanju to check his heartbeat? What was this 😳 pic.twitter.com/2vodlZ4Tvf
— Aman (@AmanHasNoName_2) April 13, 2025
सुनील गावस्कर बने विनोद कांबली के संकटमोचक , हर महीने देंगे ₹30,000 की सहायता
खाचरियावास के घर ED की रेड, बोले - मुझे इलाज करना आता है!
प्लीज जानू, घर लौट आओ : पत्नी की तड़प सुनकर हर कोई भावुक
कभी बेआबरू कर निकालने वाले संजीव गोयनका से धोनी की मुलाकात!
लंगड़ाते दिखे धोनी, फैंस चिंतित - क्या एक और झटका लगने वाला है?
धोनी ने पकड़ा BCCI का रोबोटिक कुत्ता ! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
बेंगलुरु: मस्जिद के बाहर बुर्का पहनी महिला को तालिबानी सजा, भीड़ ने डंडों से पीटा
राजस्थान: देलवाड़ा मंदिर में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, लड़की के पैरों की तस्वीरें लेने पर गुस्सा
राजस्थान में ED की छापेमारी: खाचरियावास का आरोप, बिना नोटिस, सीधे रेड!
गैस चूल्हे से बनाया शावर! शख्स का जुगाड़ देख लोगों ने पीटा सिर