विस्कॉन्सिन राज्य में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय निकिता कैसाप पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या और सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रचने का आरोप है। इस खौफनाक इरादे को अंजाम देने के लिए उसने अपने माता-पिता तक की हत्या कर दी। इस खुलासे ने पूरे अमेरिका में सनसनी फैला दी है।
निकिता कैसाप पर अपनी मां तातियाना कैसाप (35 वर्ष) और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर (51 वर्ष) की हत्या, चोरी और अन्य अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। वॉकेश काउंटी के अधिकारियों ने पिछले महीने ही उसे गिरफ्तार किया था।
पुलिस को तातियाना और डोनाल्ड के सड़े हुए शव 28 फरवरी को मिले थे। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि डोनाल्ड काम पर नहीं आए हैं और निकिता भी कई दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। जांच में पता चला कि दोनों की हत्या संभवतः 11 फरवरी को ही कर दी गई थी। अभियोजकों के अनुसार, शव इतनी बुरी तरह सड़ चुके थे कि उनकी पहचान दांतों के नमूनों से करनी पड़ी।
ऑनलाइन कोर्ट रिकॉर्ड के अनुसार, निकिता कैसाप पर कुल नौ गंभीर आरोप हैं, जिनमें हत्या के दो मामले और शव छिपाने के दो मामले शामिल हैं। अधिकारियों का आरोप है कि किशोर ने हत्या के बाद कई हफ्तों तक उनके सड़ रहे शवों के साथ रहा और बाद में 14 हजार अमेरिकी डॉलर नकद, पासपोर्ट और परिवार के कुत्ते के साथ भाग गया।
जांचकर्ताओं को निकिता कैसाप के फोन में द ऑर्डर ऑफ नाइन एंजल्स से जुड़ी सामग्री मिली है। यह कथित तौर पर नव-नाजी नस्लीय रूप से प्रेरित चरमपंथी विचारों वाले व्यक्तियों का एक नेटवर्क है।
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, निकिता ने लिखित दस्तावेजों और टेक्स्ट संदेशों में ट्रंप की हत्या और अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था। उसने हिंसक क्रांति की योजना बनाने के बारे में भी बातें की थीं।
निकिता कसाप को 9 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था, जहां उसे 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बॉन्ड पर हिरासत में ले लिया गया है। उसकी अगली सुनवाई 7 मई को होगी, जिस दिन उसके खिलाफ आरोप पढ़े जाएंगे। यह मामला अमेरिका में गहराते राजनीतिक ध्रुवीकरण और चरमपंथी विचारधाराओं के खतरे को उजागर करता है।
Nikita Casap, 17, from Waukesha Wisconsin was arrested after murdering both his parents and fleeing with their car and money as part of an accelerationist conspiracy to assassinate President Trump.
— Bx (@bx_on_x) April 13, 2025
Casap was directly linked to individuals who I have identified as being Order of… pic.twitter.com/cHr3YkMprL
गली में आशिकी: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से आई आवाज, फिर...
पत्नी की ख्वाहिश पूरी, कार आई, पति के छलके आंसू
मान गया बेटा: ठग को किशोरी ने ऐसे सिखाया सबक, वीडियो देख दंग रह गए लोग
एलियन का बदला: UFO ने रूसी रेजिमेंट को पत्थर में बदला, CIA का सनसनीखेज खुलासा!
क्रिकेट के भगवान नहीं, विनोद कांबली के लिए देवदूत बने सुनील गावस्कर
केंद्र-राज्यपाल टकराव के बीच स्टालिन का बड़ा दांव: तमिलनाडु की स्वायत्तता का प्रस्ताव!
मुर्शिदाबाद हिंसा: मारे गए मुस्लिम, होश संभालें - AIMPLB का कड़ा बयान
LSG पर CSK की जीत: डेब्यू में चमका सितारा, धोनी ने कहा - ये तो बस शुरुआत है!
हमें चू*या समझ रही है क्या? : गाजियाबाद पुलिस अधिकारी का अभद्र भाषा में महिला को धमकी देने का वीडियो वायरल
सुहागरात देखने छज्जे पर छिपा दूल्हे का भाई, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल!