जलता हुआ लकड़ा हैं संजय राउत : अमित शाह पर बयान से भड़के नरेश म्हस्के
News Image

ठाणे: केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रायगढ़ दौरे को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में उबाल आ गया है। शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने अमित शाह पर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का आरोप लगाया है, और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

संजय राउत के इस बयान पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने पलटवार करते हुए कहा कि संजय राउत की वैचारिक क्षमता शून्य हो गई है। उन्होंने कहा, संजय राउत को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वे जलता हुआ लकड़ा हैं, जिनमें ऊपर से भी धुआं आ रहा है और नीचे से भी। इसी धुएं के कारण वे ऐसी बातें कर रहे हैं।

म्हस्के ने आगे कहा कि तहव्वुर राणा को भारत लाया गया है, इस पर भी संजय राउत टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो अपनी चुनावी रैली में पाकिस्तान के झंडे फैलाते हैं, उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर बोलने का अधिकार है क्या?

नरेश म्हस्के ने कहा कि संजय राउत को छत्रपति शिवाजी महाराज पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि नेहरू-गांधी परिवार ने हमेशा छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके विचारों का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि संजय राउत और उनकी पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) ने सत्ता के लिए उनसे हाथ मिला लिया।

म्हस्के ने संजय राउत की आलोचना करते हुए कहा, वे (अमित शाह) मराठी में भी माझा शिवाजी राया कहते हैं, इसमें कोई अपमान नहीं है। अपनी मां से भी हम इस तरह की बात करते हैं। इसमें कोई अपमान नहीं है, लेकिन ये जलता धुआं आ रहा है, इसलिए वे इस तरह की बात कर रहे हैं।

म्हस्के ने यह भी कहा कि बालासाहेब ठाकरे का 370 हटाने का सपना अमित शाह ने पूरा किया है और संजय राउत में अमित शाह पर टिप्पणी करने की कोई योग्यता नहीं है।

संजय राउत ने अपने हाल ही के बयान में कहा था कि अमित शाह ने रायगढ़ में शिवाजी , शिवाजी कहकर छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किया है, जबकि हम उन्हें शिवाजी महाराज कहते हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के खिलाफ रायगढ़ थाने में एफआईआर होनी चाहिए। राउत ने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय को इस मामले में आदेश देना चाहिए और सवाल उठाया कि अगर कोई और ऐसा करता तो एफआईआर दर्ज कर जेल में डाल दिया जाता। उन्होंने कहा कि यह समझने की जरूरत है कि जो भाषण दिया जा रहा है, उसमें शिवाजी , शिवाजी कहा जा रहा है और औरंगजेब की कब्र को समाधि बताया जा रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आसमान से गिरा रहस्यमय पिंड, मकान ध्वस्त, जमीन में बना गहरा गड्ढा!

Story 1

पहलगाम हमले में आतंकियों का महिला से कहना, जाओ मोदी को बता दो , क्यों?

Story 1

पहलगाम हमले के बाद हरियाणा में उबाल: मीट की दुकानें तोड़ी, तनाव व्याप्त!

Story 1

पहलगाम हमले में पति खोने वाली हिमांशी को जानते हैं एल्विश यादव, कहा - कॉलेज में साथ थी, 30 बार फ़ोन किया...

Story 1

मेरा मायका भारत, ससुराल पाकिस्तान, अब मैं क्या करूं: वीजा रद्द होने पर अफशीन का दर्द

Story 1

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद! तीन टीमों की एंट्री लगभग सुनिश्चित

Story 1

पाकिस्तानी लड़के का हैरतअंगेज़ स्टंट! वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

Story 1

मौत के मुंह से बचाया दोस्त: वफादारी की मिसाल बना यह वीडियो

Story 1

अगर ये कैच नहीं देखा तो क्या देखा! मेंडिस के फ्लाइंग कैच से दुनिया दंग!

Story 1

बदले के डर से पाकिस्तान में खलबली, नेता-पत्रकार मिलकर रच रहे साज़िश!