क्या दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जगह उनके पति चला रहे हैं सरकार?
News Image

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके पति मनीष गुप्ता को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

आप नेता आतिशी ने मनीष गुप्ता की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए दिख रहे हैं। आतिशी का आरोप है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की जगह उनके पति दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) के अधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं।

आतिशी ने सवाल उठाया कि क्या देश के इतिहास में ऐसा पहले कभी हुआ है कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी हो और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हों? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या रेखा गुप्ता जी को सरकारी काम संभालना नहीं आता? क्या इसी कारण से दिल्ली में रोज़ लंबे-लंबे पॉवर कट हो रहे हैं? क्या रेखा जी से बिजली कंपनियां नहीं संभल रहीं? क्या रेखा जी से शिक्षा विभाग नहीं संभल रहा?

भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा है कि रेखा गुप्ता के पति द्वारा उनका सहयोग करना पूरी तरह सामान्य है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजनीति में दैनिक जन समस्याओं का निदान जरूरी है और उसमे जन प्रतिनिधि के परिजनों का पार्टी पदाधिकारियों का सहयोग करना भी सामान्य बात है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के जेल रहने के दौरान सुनीता केजरीवाल का दिल्ली के लोगों को संबोधित करने का उदाहरण देते हुए आतिशी से माफी मांगने को कहा।

इस बीच, आम आदमी पार्टी ने आज फिर इसी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि भाजपा ने दिल्ली को फुलेरा की पंचायत बना दिया है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम पद की शपथ रेखा गुप्ता ने ली है और उनकी जगह उनके पति का अधिकारियों के साथ बैठक करना गैर कानूनी है। उन्होंने यह भी पूछा कि मनीष गुप्ता दिल्ली सरकार में किस पद पर हैं तथा अगर किसी पद पर नहीं है तो किस हैसियत से दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

यह मामला दिल्ली की राजनीति में गरमा गया है और देखना यह होगा कि आगे क्या मोड़ लेता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आलस की हद! 500 मीटर की दूरी पर गेम CD के लिए पोर्टर, iPhone से ऑर्डर

Story 1

RCB के ड्रेसिंग रूम में विराट का बल्ला हुआ गायब , फिर हुआ खुलासा!

Story 1

IPL 2025: RCB के तूफानी बल्लेबाज को काव्या मारन ने अचानक खरीदा, 33 गेंदों में ठोके थे 88 रन

Story 1

बाबर आजम को लगी किसकी नजर? पहले 0 अब 1 !

Story 1

बंगाल: मंत्री के बिगड़े बोल, हिंदू पलायन को बताया सामान्य !

Story 1

4 सेकंड में 7 थप्पड़: महिला ने टोल बूथ में घुसकर कर्मचारी को पीटा

Story 1

जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़, श्रद्धालुओं में हड़कंप, क्या है रहस्य?

Story 1

14 साल बाद टूटा रामपाल का संकल्प: PM मोदी ने खुद पहनाए जूते, भावुक हुआ माहौल

Story 1

हमें चू*या समझ रही है क्या? : गाजियाबाद पुलिस अधिकारी का अभद्र भाषा में महिला को धमकी देने का वीडियो वायरल

Story 1

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथों से गिरी फुटबॉल कप ट्रॉफी, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक