लेजर हथियार बनाकर भारत ने रचा इतिहास, अमेरिका-रूस जैसे देशों के बराबर आया!
News Image

आंध्र प्रदेश में भारत ने पहली बार 30 किलोवॉट की लेजर आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। यह भारत की रक्षा क्षमता में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस प्रणाली से भारत फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और स्वार्म ड्रोन को मार गिराने में सक्षम हो गया है।

इस सफलता के साथ, भारत अब अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की उस सूची में शामिल हो गया है जिन्होंने लेजर हथियार तकनीक का सफल प्रदर्शन किया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने कहा कि अमेरिका, रूस और चीन ने इस तरह की क्षमता पहले ही प्रदर्शित की है। इजराइल भी इस पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इस प्रणाली को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने वाला दुनिया का चौथा या पांचवा देश है।

डॉ. कामत ने भारत के पहले 5वीं पीढ़ी के स्टेल्थ लड़ाकू विमान, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को 2024 में मंजूरी मिली थी और 2035 तक इसे तैयार करने का लक्ष्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत एक नए एयरो इंजन प्रोग्राम की शुरुआत करना चाहता है और इसके लिए किसी विदेशी कंपनी के साथ सहयोग की योजना है।

30 किलोवाट की लेजर हथियार प्रणाली को 5 किलोमीटर की सीमा के भीतर ड्रोन और हेलीकॉप्टर जैसे हवाई खतरों का मुकाबला करने के लिए बनाया गया है। इसमें कम्युनिकेशन और सेटेलाइट सिग्नल्स को जाम करने सहित एडवांस इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमताएं हैं। इसे जमीन और जहाज दोनों जगहों पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे भारत की रक्षा क्षमता कई क्षेत्रों में बढ़ गई है।

सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (CHESS), DRDO के निदेशक डॉ. जगन्नाथ नायक ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि लंबी दूरी पर फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट को निष्क्रिय किया गया, और स्वार्म ड्रोन को भी मार गिराया गया। यह एक नया और उभरता हुआ हथियार प्रणाली है जो मासलेस है और इसमें केंद्रित लेज़र प्रकाश लक्ष्य को निष्क्रिय कर देता है। यह DRDO और भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोनी का तूफान, 236 के स्ट्राइक रेट से दिलाई CSK को जीत!

Story 1

मुसलमान में बाबर का डीएनए तो तुममें किसका? रामजीलाल सुमन का नया विवादित बयान

Story 1

धोनी का IPL में धमाका! 6 साल बाद मैन ऑफ द मैच , कोहली-वॉर्नर की बराबरी

Story 1

तेरा हाल सौरभ जैसा कर दूंगी! - अयोध्या में नीले ड्रम का खौफ!

Story 1

बंगाल की खाड़ी के चक्रवात से बिहार का मौसम बिगड़ा, आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

Story 1

बेबसी: बंदर के सामने बच्चे के लिए गिड़गिड़ाई हिरण मां, नहीं पिघला शिकारी का दिल

Story 1

गोलगप्पे के सपने दिखाकर आलसी बेटे ने खाई चांटे, मां ने दिखाए दिन में तारे

Story 1

प्रीति जिंटा ने विराट कोहली को किया अनदेखा, चेहरे पर दिखी निराशा! पुराना वीडियो हुआ वायरल

Story 1

कैलिफोर्निया में ज़ोरदार भूकंप, पहाड़ों से गिरे पत्थर, मची अफरा-तफरी

Story 1

स्मरण रविचंद्रन: सनराइजर्स हैदराबाद में अचानक एंट्री, कौन हैं ये खिलाड़ी?