अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल को उस समय आलोचना का सामना करना पड़ा जब लोगों ने ध्यान दिलाया कि गुजरात बोर्ड ने तो अभी तक 2025 के 10वीं के नतीजे घोषित ही नहीं किए हैं।
विपक्षी नेता अक्सर मोदी सरकार पर सवाल उठाने के मौके की तलाश में रहते हैं, और कई बार वे पुरानी और झूठी खबरें साझा करने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए गुजरात के शिक्षा मॉडल पर सवाल उठाए। अरविंद केजरीवाल ने भी उसी आधार पर गुजरात की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की।
अखिलेश यादव ने ट्वीट किया था, गुजरात मॉडल ही फेल हो गया... गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे!
अरविंद केजरीवाल ने इस ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा पूरे देश को अनपढ़ रखना चाहती है। उन्होंने कहा, ये गुजरात मॉडल है। ये बीजेपी मॉडल है जो ये पूरे देश में लागू करना चाहते हैं। ये डबल इंजन मॉडल है। पूरे देश को ये अनपढ़ रखना चाहते हैं। आप मुझे एक राज्य बता दीजिए जहाँ इनकी सरकार हो और इन्होंने वहाँ शिक्षा का कबाड़ा ना किया हो।
हालांकि, दोनों नेताओं की तब किरकिरी हुई जब सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे फेक न्यूज बताना शुरू कर दिया। नेटिजन्स ने बताया कि गुजरात बोर्ड ने अभी तक 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित नहीं किए हैं और परिणाम 11 मई तक आने की संभावना है।
जांच में पता चला कि अखिलेश और केजरीवाल द्वारा साझा की गई खबर दो साल पुरानी, यानी 2023 के नतीजों की है। इस पुरानी खबर को विवादित तरीके से पेश करने पर कई लोगों ने सवाल उठाए और दोनों नेताओं की मंशा पर संदेह जताया।
लोगों ने अखिलेश यादव को उनके शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश में नकल माफिया का राज था। सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी पूछा कि अखिलेश यादव उन खबरों को क्यों नहीं साझा करते जिनमें सीढ़ी लगाकर बच्चों को नकल कराई जाती थी।
गुजरात मॉडल ही फ़ेल हो गया… गुजरात में 157 स्कूलों में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में एक भी छात्र पास नहीं हुआ।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 12, 2025
भाजपा हटाएंगे, भविष्य बचाएंगे! pic.twitter.com/koGFpTfwuS
3.8 फीट का दूल्हा, 3.6 फीट की दुल्हन: 10 दिन में प्यार, हरियाणा में अनोखी शादी!
DC vs MI मैच में स्टेडियम बना अखाड़ा, महिला ने बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल
बिहार NDA को झटका: पशुपति पारस ने छोड़ा गठबंधन, लगाया दलितों पर अन्याय का आरोप
कैप्टन कूल का फूटा गुस्सा: धोनी ने टीम की लापरवाही पर दिखाया रौद्र रूप, वीडियो वायरल
गोलगप्पे के सपने दिखाकर आलसी बेटे ने खाई चांटे, मां ने दिखाए दिन में तारे
राजस्थान कांग्रेस का बड़ा फेरबदल: 10 नई जिला कांग्रेस कमेटियां गठित, यहां देखें पूरी सूची
14 साल तक नंगे पांव रहने वाले रामपाल को पीएम मोदी ने अपने हाथों से पहनाए जूते
रेस्टोरेंट में पत्नी को पीटने वाले पति की पब्लिक ने की जमकर धुनाई!
रोहित शर्मा क्या फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? नीता अंबानी के जवाब से मची खलबली
कहां गया मैच मुंबई के पास: अक्षर पटेल ने मैच प्रेजेंटर के साथ की मस्ती!