पश्चिम बंगाल, खासकर मुर्शिदाबाद क्षेत्र में, वक्फ बोर्ड से संबंधित कानून के पारित होने के बाद हालात गंभीर रूप से तनावपूर्ण हैं। सड़कों पर आगजनी और तोड़फोड़ का मंजर है।
उपद्रवियों ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया है। हिंदू समुदाय के घरों को निशाना बनाकर लूटपाट किए जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं।
यह हिंसा सुनियोजित ढंग से माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। अब तक इस हिंसा में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक दंगा पीड़ित अपनी आपबीती बताते हुए भावुक हो जाता है।
वीडियो में व्यक्ति कहता है कि बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाना चाहिए। हर शुक्रवार को सुनियोजित ढंग से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
इस वीडियो से बंगाल में बिगड़ती स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, और आम नागरिकों को जिस भय और अराजकता में दिन काटने पड़ रहे हैं, उसे समझा जा सकता है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं किया जाएगा। हिंसा के बाद धुलियान जैसे कई बड़े इलाकों में अशांति का माहौल है। वक्फ कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
शुक्रवार को मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़की हुई थी। तब से स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोगों से शांत रहने और उकसावे में न आने का आग्रह किया है। हम किसी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। कुछ दल राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके बहकावे में न आएं। हर इंसान की जान कीमती है। राजनीति के लिए दंगे न भड़काएं। जो लोग भी दंगे भड़का रहे हैं, वे समाज को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
अब ममता की भी नहीं सुन रहे मुस्लिम, हिंदू बच्चों पर भी चल रही गोलियां, बद से बदतर होता जा रहा है बंगाल.#bangal #MamtaBanerjee #muslim #fight #Inkhabar #latestupdates pic.twitter.com/YybKt46M5n
— InKhabar (@Inkhabar) April 13, 2025
आईसीसी महिला विश्व कप क्वालिफायर: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी!
पाकिस्तानी स्पिनर का अजीब बॉलिंग एक्शन: एक और रिपोर्ट, बैन का खतरा
पश्चिम बंगाल: भांगर में फिर भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
DC के खिलाफ 18 रन बनाकर रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड!
लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, महिला वार्ड और NICU बुरी तरह प्रभावित
पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक फिर मुश्किल में, संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट!
हैदराबाद के पार्क हयात होटल में लगी भीषण आग, IPL टीम SRH को सुरक्षित निकाला गया
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण की आईसीसी में दमदार एंट्री, जय शाह ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
फोटोशूट के चक्कर में दूल्हा-दुल्हन गिरे नदी में!
जगन्नाथ मंदिर का ध्वज लेकर उड़ा गरुड़, श्रद्धालुओं में हड़कंप, क्या है रहस्य?