बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने लगातार चेतावनी जारी करते हुए कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी भी जारी कर दी गई है।
अगले 48 घंटों में बिहार के 13 जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं, अगले 24 घंटों में 14 जिलों में तेज हवाएं चलने की आशंका है। कई जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आज बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पटना मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण में वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बक्सर, कैमूर, रोहतास और भोजपुर में भी ठनका के आसार को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुजफ्फरपुर और वैशाली में भी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
अगले 48 घंटों में नालंदा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, शेखपुरा, पटना और रोहतास में कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों में कैमूर, रोहतास, सीवान, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद, अरवल, पटना, शेखपुरा, बांका और जमुई के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। 17 अप्रैल तक बिहार में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कई जगहों पर वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना है।
— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) April 13, 2025*
वक्फ कानून न मानने वाले पाकिस्तान जाएं, बंगाल में घुसकर ममता दीदी को सिखाएंगे सबक: नवनीत राणा
नवाबों के घर में थाला का तूफान, चेन्नई की जीत के बाद प्वाइंट टेबल में हलचल!
क्या मोहम्मद रिज़वान अब अंग्रेजी नहीं बोलेंगे? अंतर्राष्ट्रीय बेइज्जती के बाद लिया फैसला!
विराट कोहली का बल्ला हुआ गायब , ड्रेसिंग रूम में मचा हड़कंप, प्रैंक ने खोला राज!
लाइव सुहागरात: भैया-भाभी का वीडियो बनाने छत पर चढ़ा देवर, दुल्हन ने देख मचाया शोर!
मुर्शिदाबाद में BSF पर पेट्रोल बम और ईंटों से हमला, हालात तनावपूर्ण
मुर्शिदाबाद हिंसा: क्या ममता सरकार का झुकाव पीड़ितों के बजाय हमलावरों की ओर है?
DRS में धोनी से हुई चूक, गेंदबाज की जिद ने बचाया!
क्या रोहित शर्मा फिर से संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान?
गुजरात के समुद्री तट पर 1800 करोड़ का ड्रग्स जब्त!