SRH vs PBKS: मैदान पर ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल में तीखी बहस, स्टोइनिस ने किया शांत!
News Image

पंजाब किंग्स द्वारा दिए गए 246 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा (141) और ट्रेविस हेड (66) की तूफानी पारियों ने जीत की नींव रखी।

हालांकि, इस रोमांचक मुकाबले में मैदान पर उस वक्त तनाव बढ़ गया जब ट्रेविस हेड और उनके हमवतन ग्लेन मैक्सवेल, जो पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं, के बीच तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मार्कस स्टोइनिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

ये घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर के दौरान हुई। ओवर की अंतिम गेंद डॉट बॉल होने के बाद हेड गुस्से में मैक्सवेल से कुछ कहने लगे। मैक्सवेल हैरान थे कि हेड इतना गुस्सा क्यों हो रहे हैं। अंपायर ने भी मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन हेड लगातार कुछ बोलते रहे।

तभी पंजाब किंग्स के मार्कस स्टोइनिस आए और हेड की आंखों में आंखें डालकर कुछ बोलने लगे। स्टोइनिस थोड़ा हंसे और फिर दोनों अलग हो गए।

दरअसल, मैक्सवेल और हेड के बीच विवाद की शुरुआत इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर हुई थी। इससे पहले हेड मैक्सवेल की लगातार 2 गेंदों पर छक्के जड़ चुके थे। पांचवीं गेंद पर हेड ने डिफेंस किया, गेंद मैक्सवेल के पास गई तो उन्होंने कीपर के पास थ्रो फेंका। हेड को लगा कि गेंद उनके पास से गुजरी, जिसके कारण उन्होंने गुस्से में मैक्सवेल से कुछ कहा।

गौरतलब है कि ट्रेविस हेड ने 37 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 9 चौके शामिल थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी की।

सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से यह मुकाबला जीतकर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज किया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लाखों मरे, 20 गुना बड़े से नहीं लड़ सकते : ट्रंप का ज़ेलेंस्की पर हमला

Story 1

धोनी की कप्तानी में CSK की शानदार वापसी, लखनऊ को 5 विकेट से हराया!

Story 1

पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक फिर मुश्किल में, संदिग्ध एक्शन के लिए रिपोर्ट!

Story 1

गोलगप्पे के सपने दिखाकर आलसी बेटे ने खाई चांटे, मां ने दिखाए दिन में तारे

Story 1

अचरवा कहां है? सत्तु सान रहे : तेजस्वी यादव का दिखा लालू वाला अंदाज

Story 1

आसमान से समंदर में गिरी बिजली, मची खलबली!

Story 1

एपल चीन में ही क्यों बनवाता है आईफोन? टिम कुक ने बताई असली वजह

Story 1

अब एक गाय भी बांध लो... प्रोफेसर ने गर्मी से बचने के लिए क्लासरूम में गोबर से की लिपाई, वीडियो वायरल

Story 1

धोनी रिव्यू सिस्टम: माही इज बैक , DRS ने उड़ाए पूरन के होश

Story 1

बेटी की शादी में ससुराल वालों को दिया दहेज, देखकर दंग रह गए बाराती!