लंदन में बैठे गैंगस्टर ने ली दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की जिम्मेदारी!
News Image

दिल्ली के पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार दलाल की हत्या गैंगवार का नतीजा है। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी यूके की राजधानी लंदन में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

शुक्रवार सुबह लगभग 7:45 बजे पश्चिम विहार इलाके में राजकुमार अपनी फॉर्च्यूनर कार से जिम जा रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की। राजकुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसने लिखा है कि राजकुमार उसके दुश्मन मंजीत महाल के साथ मिलकर प्लॉट पर कब्जा करना चाहता था। इसलिए उसने मर्डर करवाया। सांगवान ने आगे लिखा कि मंजीत महाल को जब पैरोल मिली थी, तब राजकुमार उससे मिलने भी गया था। “जो मेरे दुश्मन मंजीत महाल का साथ देगा, वो मेरा भी दुश्मन होगा। मंजीत महाल का जो भी खास बनेगा, उसका यही अंजाम होगा। विक्टिम कार्ड मत खेलो, जो तुम लोगों ने शुरू किया है, उसे मैं खत्म करूंगा।”

कपिल सांगवान, जिसकी उम्र 32 साल है, मूल रूप से नजफगढ़ का रहने वाला है। उसने 2024 में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के हरियाणा अध्यक्ष नफे सिंह राठी के मर्डर की जिम्मेदारी भी ली थी। कपिल के खिलाफ मकोका, मर्डर, और मर्डर की कोशिश के कई मामले दर्ज हैं। इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है।

उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की संभावना

13 अप्रैल (रविवार) को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मथुरा, ललितपुर, महोबा, जालौन, आगरा, झांसी, हमीरपुर, अयोध्या, सुल्तानपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, चित्रकूट, रायबरेली, अंबेडकर नगर, बलरामपुर, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र में बारिश हो सकती है। बारिश का यह मौसम आने वाले 2 से 3 दिनों तक बना रहेगा।

मौसम विभाग ने यह भी चेतावनी दी है कि बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उत्राद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर जैसे जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, धूल भरी आंधी और झोंकेदार हवाएं (लगभग 40-60 किमी/घंटा की गति) चलने की भी संभावना है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अक्षर पटेल ने मुरली कार्तिक को दिया ऐसा जवाब, सुनकर सब हुए लोटपोट!

Story 1

दिल्ली-मुंबई मैच: मैदान पर चौके-छक्के, स्टेडियम में महिला ने युवक को पीटा

Story 1

टंकी के पास KISS: वायरल वीडियो से सोशल मीडिया पर तहलका, नैतिकता पर छिड़ी बहस!

Story 1

राहुल गांधी और रेखा गुप्ता एक मंच पर, अगल-बगल बैठकर हुई लंबी बातचीत!

Story 1

लड़ाई नहीं, प्यार! बुमराह और नायर की वायरल वीडियो में दिखा याराना

Story 1

यमराज के साथ उठना-बैठना है... नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स!

Story 1

गली में प्यार: लड़के ने लड़की को गोद में उठाया, ऊपर से आई चप्पल!

Story 1

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच वीवीएस लक्ष्मण की आईसीसी में दमदार एंट्री, जय शाह ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Story 1

27 करोड़ मिलने के बाद पहला अर्धशतक, फिर भी ऋषभ पंत पर सवालों की बौछार!

Story 1

मुंबई में पापा की परी का हंगामा: ट्रैफिक पुलिस को दिखाई धौंस, बीच सड़क पर काटा बवाल