अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, पर्ची दिखाकर मनाया जश्न, हैदराबाद ने विशाल लक्ष्य किया हासिल
News Image

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का 27वां मुकाबला खेला गया, जिसमें अभिषेक शर्मा ने तूफानी शतक जड़ा। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है।

शतक लगाने के बाद अभिषेक ने अनोखा जश्न मनाया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने एक सफेद रंग की पर्ची दिखाई, जिस पर कुछ खास शब्द लिखे थे। इस मैसेज को पढ़ने के बाद एसआरएच के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई।

अभिषेक की विस्फोटक पारी के चलते एसआरएच ने आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे विशाल स्कोर को हासिल किया।

पंजाब के सामने 246 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और सिर्फ 40 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। शतक जड़ने के बाद उन्होंने सेलिब्रेशन करते हुए एक पर्ची दिखाई। उस पर्ची पर लिखा था, ऑरेंज आर्मी के लिए। उनका यह अंदाज और फैंस के लिए समर्पित पारी सोशल मीडिया पर छा गई है। लोग उनकी तारीफ में मजेदार लाइनें लिख रहे हैं।

अभिषेक शर्मा के शतक में उनके लक ने भी साथ दिया। यश ठाकुर की गेंद पर अभिषेक शर्मा कैच आउट हो गए थे, लेकिन वह गेंद नो बॉल निकली। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने पहले 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया, उसके बाद 40 गेंदों पर शतक भी जड़ दिया।

अपनी पूरी पारी में अभिषेक ने 55 गेंदों का सामना करते हुए 141 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए। उनका साथ ट्रेविस हेड ने भी खूब निभाया और दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 171 रन जोड़े। एसआरएच ने 9 गेंदें रहते हुए 8 विकेट से मैच जीत लिया।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से अश्लील हरकत, सीसीटीवी में कैद!

Story 1

हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते... यूपी की मुस्लिम महिलाओं के बयान से मचा बवाल!

Story 1

ईरान में 8 पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या: क्या बढ़ेगा दोनों देशों के बीच तनाव?

Story 1

आशिकी का भूत: सूटकेस में गर्लफ्रेंड, बॉयज हॉस्टल में एंट्री!

Story 1

मुर्शिदाबाद में उपद्रव: बीएसएफ जवानों पर फायरिंग, दो बच्चे घायल; हिंदुओं के पलायन का दावा

Story 1

LoC पर तारों के नीचे आतंकियों की घुसपैठ नाकाम, सेना ने दी करारा जवाब

Story 1

बंगाल जल रहा है और यूसुफ पठान? चाय की चुस्कियों पर बवाल, BJP हमलावर

Story 1

हाईवे पर कार में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया पुलिस कांस्टेबल, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Story 1

ऋषभ पंत को 27 करोड़, तो इस खिलाड़ी को मिले 234 करोड़!

Story 1

वाराणसी: अखिलेश के दावे को पुलिस ने पलटा, मारपीट मामले में सपा नेता हरीश मिश्रा पर ही केस