VIDEO: माता-पिता के सामने अभिषेक ने रखा ऑरेंज आर्मी का नाम, IPL में पहला शतक जड़ शर्मा जी के बेटे ने रचा इतिहास
News Image

युवा भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनकी बल्लेबाजी करते समय टीम की जीत लगभग तय मानी जाती है।

आज, 12 अप्रैल, अभिषेक शर्मा आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद के मैदान में खेल रहे हैं। इस मुकाबले में, टीम को बड़ा रनचेज करना था और उन्होंने पहली ही गेंद से चार्ज लिया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को जीत की दहलीज के करीब पहुंचाया।

अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में अपना सैकड़ा भी पूरा किया और इसके बाद अपने स्टाइल से सेलिब्रेट भी किया।

सनराइजर्स हैदराबाद के खतरनाक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार सैकड़ा जड़ा है।

उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 40 गेदों में 11 शानदार चौकों और 6 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और मैदान में बैठे सभी दर्शकों को वो पर्ची दिखाई।

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अपने बेटे अभिषेक शर्मा को सपोर्ट करने के लिए इनके माता-पिता भी मैदान में मौजूद हैं। इनकी माता तो अक्सर ही मैदान में इन्हें सपोर्ट करने के लिए आती रहती हैं लेकिन इनके पिता कम मौकों पर ही इन्हें सपोर्ट करने के लिए दिखाई देते हैं।

शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा ने सभी का अभिवादन किया और कहा जा रहा है कि, इन्होंने जो पर्ची निकाली थी उसमें इन्होंने यही लिखा था कि, ये शतक ऑरेंज आर्मी के लिए है।

यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक! पंजाब किंग्स को धो डाला, काव्या मारन खुशी से झूमीं

Story 1

पटना थाने में कन्हैया कुमार का जेएनयू वाला अंदाज!

Story 1

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का राज: सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह का गुरुमंत्र!

Story 1

पश्चिम बंगाल: वक़्फ़ क़ानून विरोध में हिंसा, तीन की मौत, इलाक़े में तनाव

Story 1

PSL 2025: बाबर आजम शून्य पर हुए आउट, आमिर ने विकेट लेकर मनाया जश्न!

Story 1

मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल हिंसा: 3 की मौत, पैरामिलिट्री तैनात, जानिए 10 बड़े अपडेट

Story 1

पाकिस्तान: पुलिस अधिकारी ने खेत में महिला से बलात्कार किया, रोकने पर युवक को गोली मारी!

Story 1

व्हाट्सएप डाउन! दुनिया भर में यूजर्स को मैसेज भेजने में दिक्कत

Story 1

बिना पूंछ वाला मगरमच्छ: इंटरनेट पर वायरल हुआ दुर्लभ वीडियो

Story 1

अभिषेक शर्मा के पागलपन के फैन हुए कमिंस, जीत के बाद जताया प्यार!