जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शुक्रवार रात पाकिस्तानी रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया।
इस गोलीबारी में भारतीय सेना के सूबेदार कुलदीप चंद शहीद हो गए।
शहीद सैनिक कुलदीप चंद हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के कोहलवीं गांव के निवासी थे।
कुलदीप चंद और उनकी टीम ने आतंकियों को सीमा पार करने से रोकने में सफलता पाई, लेकिन इस दौरान उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी।
कुलदीप चंद दो महीने पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे।
वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कुलदीप चंद के पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहीद कुलदीप चंद की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के कोहलवीं गांव के कुलदीप कुमार जी की शहादत का समाचार अत्यंत दुखद है। देश की सेवा में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
*मेरे विधानसभा क्षेत्र नादौन के कोहलवीं गांव निवासी कुलदीप कुमार जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) April 12, 2025
देश की सेवा में उनके अविस्मरणीय योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिवार को… pic.twitter.com/c5gsHasY7K
क्या आरसीबी के खिलाफ डेब्यू करेंगे 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी?
करणी सेना अध्यक्ष की खुली धमकी: माफी से काम नहीं चलेगा, हम कुछ भी कर सकते हैं!
गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर हॉस्टल में ले जा रहा था लड़का, हरियाणा में हड़कंप!
सड़क पर रोटी खिला रहे थे शख्स, CM रेखा ने जोड़े हाथ, फिर...
बंगाल हिंसा: हाईकोर्ट का केंद्रीय बल तैनाती आदेश, 3 की मौत, इंटरनेट बंद
IPL के दीवाने मोहम्मद आमिर, PSL छोड़ कोहली की टीम में खेलने को बेताब!
पाँच देशों में भूकंप: भारत, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, टोंगा और पापुआ न्यू गिनी में धरती काँपी
प्रेमानंद महाराज की पोर्शे सवारी पर विवाद, भक्तों ने किया बचाव
राणा सांगा जयंती पर आगरा में राजपूतों का तांडव, तलवारें लहराईं, पुलिस बनी किला!
जहीर खान का मंत्र! बिश्नोई ने चटकाया विकेट, डगआउट में जश्न का VIDEO वायरल