मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर शुक्रवार को फिर हिंसा भड़क उठी। जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाके पत्थरों और आगजनी से दहला उठे, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला कर दिया और कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए BSF को तैनात करना पड़ा। इलाके में अभी भी भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
इस हिंसा के बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को घेरा है, और बंगाल में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारी वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ नारे लगाते हुए रघुनाथगंज पुलिस थाने के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर उमरपुर क्रॉसिंग के पास इकट्ठा हुए थे।
जब पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, तो प्रदर्शनकारियों ने हाथापाई की और फिर पथराव शुरू कर दिया। इस झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े तब जाकर हालात काबू में आए।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी केवल मुसलमानों को अपना वोट बैंक मानती हैं, जबकि उन्हें हिंदुओं की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद की घटना दिखाती है कि अब बंगाल से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के निर्देश पर पुलिस चुपचाप बैठी है और वह बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं, हिंदुओं को डराने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी को सब मालूम है।
इस बीच, बंगाल पुलिस ने कहा है कि जंगीपुर के सुती और शमशेरगंज इलाकों में स्थिति अब नियंत्रण में है। पुलिस ने बेकाबू भीड़ को तितर-बितर कर दिया है, और राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य हो गया है। हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
*#WATCH बेगूसराय, बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ... ममता बनर्जी बंगाल सरकार की मुखिया हैं और उनका केवल मुसलमान ही वोट बैंक नहीं है, उनकी हिंदुओं की रक्षा करने की भी जिम्मेदारी है। मुर्शिदाबाद की घटना दिखा रही है कि अब बंगाल से हिंदू पलायन करने को मजबूर हैं... यह… pic.twitter.com/iEXugb2L7I
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 12, 2025
क्या प्रशांत किशोर की रैली फ्लॉप? विपक्षी दलों ने वीडियो जारी कर घेरा
दिल्ली की जीत के बाद पाटीदार ने राहुल को अनदेखा किया? वायरल वीडियो पर बवाल
सूटकेस में गर्लफ्रेंड: हॉस्टल में एंट्री की कोशिश, चीख ने खोली पोल!
हिमाचल प्रदेश में पुल ढहा, सीमेंट से लदा ट्रक भी गिरा, यातायात ठप
अजान के बाद मौलवी साहब के खर्राटों ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका!
पीएसएल 2025: किंग बाबर आजम का फ्लॉप शो, आमिर ने निकाली हेकड़ी, फैंस ने किया ट्रोल
गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छुपाकर बॉयज हॉस्टल में एंट्री! सुरक्षाकर्मियों के उड़े होश
इटावा में अखिलेश की हुंकार: ये सेना वेना नकली, सब बीजेपी के लोग
चार शादियों के बाद भी दिल नहीं भरा? फरमाइश सुनकर मौलाना ने भी जोड़े हाथ!
14 साल के वैभव ने जोफ्रा आर्चर की उड़ाई नींद, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!