हिमाचल प्रदेश में पुल ढहा, सीमेंट से लदा ट्रक भी गिरा, यातायात ठप
News Image

कुल्लू जिले में हाईवे 305 को जोड़ने वाला बंजार का मैंगलोर पुल गिर गया है। इस घटना के कारण हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है।

बताया जा रहा है कि सीमेंट से लदा एक ट्रक पुल से गुजर रहा था, तभी पुल धराशायी हो गया। घटना शुक्रवार रात लगभग 3:30 बजे हुई।

डीडीएमए कुल्लू के अनुसार, एसडीओ बंजार (एनएच-305) टहल सिंह ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग बनाने के लिए मशीनें तैनात कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह पुल 1980 के आसपास बनाया गया था। यह मंडी और कुल्लू की सीमा को जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता था। प्रशासन अस्थायी पुल या वैकल्पिक व्यवस्था की बात कर रहा है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इसमें कई दिन लग सकते हैं।

मंगलौर में पुल टूटने के बाद वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। जान जोखिम में डालकर लोग खड्ड पार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इसमें सहयोग किया। मौके पर प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारू करने के लिए वैकल्पिक मार्ग का काम जेसीबी से शुरू कर दिया गया है।

बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि उन्होंने सुबह ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि विधानसभा क्षेत्र बंजार और सराज के बालीचौकी को आपस में जोड़ने वाले औट-लुहरी-रामपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के ऊपर बने मंगलौर पुल के क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल अस्थाई निर्माण कर वैकल्पिक मार्ग बहाल करने का निर्देश दिया है, ताकि स्थानीय जनता और फंसे हुए पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेने और मार्ग बहाली कार्य में सहयोग करने को कहा है। संबंधित राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्रबंधन को जल्द स्थाई समाधान निकालने का आग्रह किया है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

प्रेमानंद महाराज की पोर्शे सवारी पर विवाद, भक्तों ने किया बचाव

Story 1

सूटकेस में गर्लफ्रेंड! हॉस्टल में प्यार की सीक्रेट एंट्री का वायरल वीडियो

Story 1

मंत्री जी! आपके अस्पताल में स्ट्रेचर पर ईंटें ढोई जा रही हैं, भगवान भरोसे मरीज!

Story 1

इसने मेरी मां को... नोएडा सोसायटी में हाई वोल्टेज ड्रामा, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप!

Story 1

मैक्सवेल की मनमानी पर अय्यर का फूटा गुस्सा, लाइव मैच में लगाई क्लास!

Story 1

सिर्फ दो गेंदों में बाबर का खेल खत्म, PSL छोड़ने की ख्वाहिश रखने वाले ने किया ढेर!

Story 1

अभिषेक शर्मा का तूफ़ान! दिग्गज बल्लेबाज भी बोला - मैंने ऐसी पारी नहीं देखी

Story 1

IPL 2025: क्या मैच विनर स्पिनर को मिलेगी छुट्टी? गुजरात के खिलाफ ऐसी हो सकती है LSG की प्लेइंग XI

Story 1

अजान के बाद मौलवी साहब के खर्राटों ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका!

Story 1

हरियाणा का कबीर सिंह : सूटकेस में गर्लफ्रेंड, बॉयज हॉस्टल, और खुल गई पोल!