पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन अब अयाना बन गए हैं। लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया, जिसे सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) के नाम से भी जाना जाता है, एक जटिल और महंगी प्रक्रिया है। आइए जानते हैं इस सर्जरी से जुड़े खर्च, ज़रूरी कदम और कानूनी पहलुओं के बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वीडन 1972 में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी और इस पर कानून लाने वाला पहला देश था। इसके बाद 1973 में सिंगापुर ने भी यह सर्जरी मुफ्त कर दी। भारत में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में 2022 में यह सुविधा शुरू हुई। ईरान दुनिया का एकमात्र इस्लामिक देश है जहाँ सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी को कानूनी मान्यता प्राप्त है।
डॉक्टरों के मुताबिक, सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी में 10 से 15 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है। भारत समेत कई देशों में यह सर्जरी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त भी की जाती है। केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के तहत इस सर्जरी का आंशिक खर्च भी उठाया जाता है। ट्रांसजेंडरों के अधिकारों के लिए काम करने वाले लोगों की मांग है कि चूंकि ज़्यादातर ट्रांसजेंडर इतना खर्च वहन नहीं कर सकते, इसलिए सरकार को इसे जीवन के मौलिक अधिकारों के तहत मुफ्त उपलब्ध करवाना चाहिए। सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडरों की काउंसलिंग और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
इस प्रक्रिया में महिला या पुरुष के हार्मोंस में बदलाव करके उनके जेंडर को बदला जाता है। इसमें प्लास्टिक सर्जरी भी शामिल है। भारत में इसे 2014 में मान्यता मिली थी। सर्जरी के बाद शादी करने पर अपनी सर्जरी का मेडिकल सर्टिफिकेट देना अनिवार्य होता है।
सर्जरी में एक मनोरोग विशेषज्ञ, एक सर्जन, एक गाइनेकोलॉजिस्ट और एक न्यूरो सर्जन की टीम शामिल होती है। यह सर्जरी केवल 21 साल से ज्यादा उम्र के लोगों पर ही की जाती है। सर्जरी करवाने से पहले अखबारों में विज्ञापन और भारत के राजपत्र में अधिसूचना देनी होती है।
यह जानना ज़रूरी है कि महिला के तौर पर जन्म लेने वाली सिसजेंडर फीमेल और ट्रांसजेंडर मेल प्रेग्नेंट हो सकते हैं। केवल वही ट्रांसजेंडर प्रेग्नेंट हो सकते हैं जिनमें फीमेल रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स के साथ यूट्रस होता है।
Former India cricketer Sanjay Bangar s son undergoes hormone replacement surgery.
— Mr. Khamiyada (@Mukeshkhamiya) November 12, 2024
#SanjayBangar #BCCI #indiancricket #uppcs_no_normalisation pic.twitter.com/VmB2ty842O
भारत के नाम से थर्राया पाकिस्तान, नेशनल असेंबली में मचा हाहाकार!
कनाडा में खालिस्तानियों का जहरीला एजेंडा: 8 लाख हिंदुओं को वापस भेजने की मांग!
आरंभ है प्रचंड : कश्मीर में बर्फ में रील बनाने पर पूर्व बीजेपी चीफ विवादों में, विपक्ष भड़का!
पाकिस्तान का लगातार 12वें दिन सीजफायर उल्लंघन, एलओसी पर 8 जगहों पर फायरिंग
₹39 लगाए, सो गए, और सुबह उठे तो ₹4 करोड़ जीत चुके थे!
पहलगाम हमले पर जापान का समर्थन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया आभार
बड़ी खबर: IPL 2025 के बीच गांगुली की चाल, KKR के रसेल को अपनी टीम में किया शामिल!
IPL 2025: 11 साल बाद पंजाब किंग्स का धमाका, अय्यर की कप्तानी में मिटा कलंक!
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
काव्या मारन का वायरल रिएक्शन: दिल्ली के बल्लेबाजों की कन्फ्यूजन पर दिया ऐसा जवाब!