दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को भीषण गर्मी के बीच मौसम अचानक बदल गया। नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद सहित आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी चली।
शाम होते ही चारों तरफ अंधेरा छा गया और लोग अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करने लगे। दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ धूल ही धूल नजर आ रही थी, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
आंधी ऐसे समय पर आई जब लोग ऑफिस से घर लौट रहे थे, जिसके कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो लोग पहले ही निकल चुके थे, वे ट्रैफिक जाम में फंस गए।
दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ गिरने से लंबा जाम लग गया, जिससे सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें धूल भरी आंधी के कारण पेड़ गिरे हुए और जगह-जगह जाम लगा हुआ दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को भी दिल्ली में धूल भरी आंधी चली थी। मौसम विभाग ने पहले ही धूल भरी आंधी का अनुमान जताया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक था। यह पिछले तीन सालों में अप्रैल का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था।
*#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में पेड़ गिरे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2025
(वीडियो दिल्ली गेट से है) pic.twitter.com/vGLAszkiP0
देहरादून में कहर: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने छीनी महिला की जान, शादी का कार्ड बांटने जा रही थीं लक्ष्मी
बीच सड़क पर चाय पीना पड़ा महंगा, पुलिस ने सिखाया सबक!
कॉपर: सोने से भी ज़्यादा रिटर्न देने वाला? अरबपति अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा!
ड्राइवर कहां है भाई? ड्राइवरलेस वाहन देख लोगों के उड़े होश
भारत में ICC टूर्नामेंट: 7 टीमें क्वालीफाई, अंतिम स्थान के लिए ज़ोरदार मुकाबला!
अगला सोना! अनिल अग्रवाल ने बताया किस धातु में है निवेश का बड़ा मौका
म्यांमार में फिर डोली धरती, भारत के मेघालय में भी महसूस हुए भूकंप के झटके
अपनी ही शादी में फर्राटा भर रही दुल्हन, पुलिस ने डाली बाधा!
ट्रम्प का यू-टर्न: क्या यूरोपियन परजीवी हैं? मेलोनी की मुस्कान वायरल
डेविड के अर्धशतक के बावजूद पंजाब के गेंदबाजों ने बेंगलुरु को 95 रन पर रोका