केएल राहुल ने रखी ससुर सुनील शेट्टी की लाज, पत्नी अथिया ने लुटाया प्यार!
News Image

आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है। 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक जबरदस्त मुकाबला हुआ।

दिल्ली ने बेंगलुरु को उसके घर पर 6 विकेट से हराया और अपनी चौथी जीत हासिल की। इस मैच के दौरान दिल्ली के लिए खेल रहे केएल राहुल ने अपने ससुर और बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की लाज रख ली।

मैच से पहले सुनील शेट्टी ने राहुल की जीत की इच्छा जताई थी। इसके बाद बेंगलुरु के खिलाफ राहुल ने 93 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

राहुल की इस धाकड़ पारी को देखकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने खूब प्यार लुटाया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले सुनील शेट्टी प्री-मैच शो के लिए गए थे। उनसे विराट कोहली और केएल राहुल में से एक पसंदीदा खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया।

सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल की जीत की इच्छा जताई। साथ ही, उन्होंने कहा कि वो कोहली को शतक लगाते हुए देखना चाहते हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा कि कोहली हमेशा से उनके पसंदीदा खिलाड़ी रहे हैं। उनकी फिटनेस और खेलने का अप्रोच उन्हें काफी लुभाता है।

हालांकि, कोहली तो सिर्फ 22 रन ही बना सके, लेकिन राहुल ने 53 गेंद में 175 के स्ट्राइक रेट से 93 रनों की नाबाद पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथी जीत हासिल करने में मदद की।

राहुल ने दबाव में आकर एक धाकड़ पारी को अंजाम दिया। 58 रन के स्कोर पर 4 विकेट गिरने के बाद 164 रन के लक्ष्य को चेज कर अपनी टीम को जिताया, जिसे देखकर उनकी पत्नी अथिया शेट्टी भी उनकी तारीफ करने से खुद नहीं रोक सकीं।

अथिया ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ये लड़का, उफ्फ!

केएल राहुल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी अथिया ने बेटी को जन्म दिया है। इसलिए वो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

राहुल ने सिर्फ 3 मैचों में ही 92 की औसत और 169 के स्ट्राइक रेट से 185 रन ठोक दिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में आ गए हैं।

इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो 8वें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में निकोलस पूरन 5 मैचों में 288 रन बनाकर टॉप पर हैं और फिलहाल उनके पास ही ऑरेंज कैप है।

राहुल जिस फॉर्म में हैं, अगले 2 मैचों में वो पूरन को पीछे छोड़ सकते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अमेरिका में गोलीबारी से कोहराम, फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में दो की मौत, हमलावर गिरफ्त में

Story 1

IPL 2025: बुमराह के बेटे अंगद ने जीता दिल, मम्मी संग पापा को चीयर करते वायरल हुआ वीडियो

Story 1

ट्रेविस हेड मानते हैं रोहित शर्मा को अपना गुरु, किया ऐसा खुलासा कि हिटमैन भी रह जाएंगे दंग!

Story 1

तेजस्वी को लॉलीपॉप! महागठबंधन में एकता पर मांझी का तंज

Story 1

BCCI को झटका! टीम इंडिया से छुट्टी, अब इस टीम के बनेंगे कोच अभिषेक नायर

Story 1

हिन्दू मृतकों को ठीक से अंतिम संस्कार भी नसीब नहीं, आतंकी के जनाजे में 2 लाख की भीड़

Story 1

अपनी ही शादी में फर्राटा भर रही दुल्हन, पुलिस ने डाली बाधा!

Story 1

15 वर्षीय छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका का दावा: मैं खूबसूरत हूं, इसलिए...

Story 1

तमन्ना भाटिया की ओडेला 2 दर्शकों को प्रभावित करने में विफल, मिली जुली प्रतिक्रिया

Story 1

IPL 2025: मुंबई-हैदराबाद मैच में क्लासेन की भूल, बल्लेबाज को मिला जीवनदान!