अभी तो मैं जवान हूं! 64 साल की उम्र में T20I डेब्यू, जोआना चाइल्ड ने रचा इतिहास
News Image

पुर्तगाल की महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी जोआना चाइल्ड ने एक अविश्वसनीय रिकॉर्ड बनाया है।

64 साल और 184 दिन की उम्र में नॉर्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण करके, वह टी20 में डेब्यू करने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गईं।

जोआना चाइल्ड ने पुर्तगाल और नॉर्वे के बीच खेले गए तीनों टी20 सीरीज मुकाबलों में भाग लिया।

बेशक, उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन खास नहीं रहा। एक पारी में उन्होंने 8 गेंदों पर 2 रन बनाए, और एक पारी में गेंदबाजी करते हुए 11 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया।

लेकिन, उनकी उम्र और हौसले ने लोगों का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली, और जोआना को यूजर्स से खूब सराहना मिली।

एक यूजर ने लिखा, जोआना चाइल्ड को बधाई, जिन्होंने हाल ही में टी20I में डेब्यू किया। 64 की उम्र में वह दूसरी सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाली क्रिकेटर बनीं।

पुर्तगाल टीम में 15 और 16 साल की उम्र की खिलाड़ी भी शामिल थीं। कप्तान सारा ने जोआना को प्रेरणास्रोत बताया।

टीम की कप्तान सारा ने कहा कि जोआना पूरे टीम के लिए एक प्रेरणा हैं, और उनकी मौजूदगी ने टीम में एक नया उत्साह और आत्मविश्वास भरा।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे उम्रदराज डेब्यू करने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड जिब्राल्टर की सैली बार्टन के नाम है, जिन्होंने 66 साल और 334 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

जोआना ने फॉकलैंड आइलैंड्स के एंड्रू ब्राउनली (62 साल, 145 दिन) को पीछे छोड़ा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

आटा चक्की खोलने के लिए 16 परमिट! दुकानदार ने दीवार पर फ्रेम कराकर टांगे

Story 1

MI के खिलाफ मुकाबले से पहले CSK का मास्टर स्ट्रोक, मुंबई के पूर्व खिलाड़ी को टीम में शामिल!

Story 1

लाइव कैमरे पर सिराज की खुली पोल, मिचेल स्टार्क ने किया भारतीय गेंदबाज को एक्सपोज़!

Story 1

एक्शन में CM रेखा गुप्ता, डमी स्कूलिंग पर कसी नकेल; 10 स्कूलों को नोटिस, मान्यता रद्द करने की तैयारी!

Story 1

अलीगढ़: शादी से पहले दामाद संग फरार सास थाने के चक्कर क्यों? पुलिस जांच में जुटी

Story 1

हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते! - वायरल वीडियो से मचा बवाल

Story 1

जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित केसरी 2 हुई रिलीज, दर्शकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया!

Story 1

बारिश, आंधी और ओले का तांडव! उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी

Story 1

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में खूनी तांडव: 2 की मौत, 5 घायल, हमलावर गिरफ्तार

Story 1

कहीं लू का कहर, कहीं आंधी का तांडव: देश भर में मौसम का हाल!