मुंबई हमले (26/11) के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से भारत लाया जा रहा है। NIA की 7 सदस्यीय टीम उसे आज दोपहर भारत लेकर पहुंचेगी।
तहव्वुर के भारत पहुंचने के बाद उसका मेडिकल होगा और फिर उसे NIA कोर्ट में पेश किया जाएगा। सरकार ने उस वकील का नाम भी बता दिया है, जो उसके गुनाहों का हिसाब करेंगे।
तहव्वुर राणा दोपहर तक भारत पहुंच सकता है। उसे जिस विशेष विमान से लाया जा रहा है, वह गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
भारत सरकार ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए एडवोकेट नरेंद्र मान को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, नरेंद्र मान दिल्ली स्थित NIA विशेष अदालतों और अपीलीय अदालतों में NIA मामले RC-04/2009/एनआईए/डीएलआई (तहव्वुर हुसैन राणा और डेविड कोलमैन हेडली के खिलाफ) से संबंधित मुकदमों और अन्य मामलों का संचालन करेंगे। उनकी नियुक्ति 3 साल की अवधि के लिए या ट्रायल समाप्त होने तक (जो भी पहले हो) के लिए की गई है।
वकील नरेंद्र मान कोर्ट में तहव्वुर राणा के खिलाफ सबूत पेश करेंगे, जिनके आधार पर उसके गुनाहों का हिसाब होगा।
भारत लाने के बाद NIA उसे 26/11 हमले को लेकर दर्ज अपने केस में गिरफ्तार करेगी। फिर उसे NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा, जहां मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद राणा को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।
एयरपोर्ट से NIA हेडक्वार्टर तक उसे भारी सुरक्षा के बीच ले जाया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के SWAT कमांडो की टीम एयरपोर्ट पहुंची है। तहव्वुर राणा बुलेटप्रूफ गाड़ी में जाएगा।
तहव्वुर राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांटेड है। चार्जशीट के मुताबिक, वह हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली की मदद कर रहा था और ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर था। वह पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है।
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 25 जनवरी 2024 को तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी और उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ समीक्षा याचिका भी खारिज कर दी थी। FBI ने उसे 2009 में गिरफ्तार किया था।
*26/11 Mumbai Terror Attack Conspiracy case | The Central Government appoints Narender Mann, Advocate, as Special Public Prosecutor for conducting trials and other matters related to NIA case RC-04/2009/NIA/DLI (against Tahawwur Hussain Rana and David Coleman Headley) on behalf of… pic.twitter.com/MOPNTIPrRj
— ANI (@ANI) April 10, 2025
PSL में दिमाग लगाया, ट्रिमर थमाया, लोगों ने कहा - अगली बार शेविंग क्रीम!
गुजरात टाइटंस की ताकत होगी दोगुनी, खूंखार ऑलराउंडर की एंट्री!
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर घमासान, RJD की बढ़ी मुश्किलें
जाट 2 में सनी देओल फिर मचाएंगे तहलका! सीक्वल का ऐलान
कुछ और दिन करें इंतजार: राज्यपाल का मुर्शिदाबाद दौरा स्थगित करने की ममता की अपील
केसरी चैप्टर 2 देखने से पहले अक्षय कुमार की अपील: शुरुआत के 10 मिनट न छोड़ें!
मुंबई इंडियंस ने KKR का तोड़ा रिकॉर्ड, SRH को हराकर IPL में रचा इतिहास!
मेरी हत्या हो सकती है : डरे लालू यादव के विधायक रीतलाल यादव, कोर्ट में किया सरेंडर
बारिश, आंधी और ओले का तांडव! उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी
मुझे मेलोनी बहुत पसंद हैं... ट्रंप ने इटली की PM की आंखों में आंखें डाल की तारीफ