बिहार से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। एक लड़की को अपने घर पंखा ठीक करने आए मिस्त्री से प्यार हो गया, और उनकी मोहब्बत की कहानी शादी तक पहुंच गई।
कहा जाता है कि लड़की ने अपने घर का पंखा खराब होने पर एक मिस्त्री को बुलाया था। मिस्त्री ने बताया कि गांव में लोग अक्सर किसी भी मिस्त्री को बुला लेते हैं जब पंखा खराब हो जाता है। उसने बताया कि लड़की ने उसे फोन करके बुलाया और उसने पंखा ठीक कर दिया।
पंखा ठीक होने के बाद लड़की ने मिस्त्री से उसका नंबर मांगा। उसने कहा कि अगर फिर से पंखा खराब हो जाता है, तो वह सीधे उसे बुला लेगी।
लेकिन यह मुलाकात यहीं नहीं रुकी। लड़की बार-बार बहाने से मिस्त्री को अपने घर बुलाने लगी। कभी पंखा, कभी लाइट, तो कभी डिश टीवी की समस्या बताकर वह उसे बुलाती रही, जिससे मिस्त्री का घर आना-जाना बढ़ गया।
लड़की ने बताया कि वह शुरू से ही मिस्त्री को पसंद करने लगी थी, लेकिन उसने इसे जताया नहीं। एक दिन उसने अपने दिल की बात मिस्त्री से कही और कहा कि उन्हें उसके बिना मन नहीं लगता था और वह उससे बहुत प्यार करती है।
इस तरह पंखा ठीक करते-करते दोनों के बीच प्यार पनपा और अंत में उन्होंने शादी कर ली। इस अनोखी प्रेम कहानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके कैप्शन में लिखा गया, पंखा ठीक करते करते प्यार हो गया, शादी कर ली।
यह कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, दोनों बहुत क्यूट लग रहे हैं। वहीं, दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, लगता है उसका पंखा बन गया।
Leave beginners Bihar is not for legends even 😂
— Frontalforce 🇮🇳 (@FrontalForce) April 7, 2025
“Pankha theek karte karte pyaar ho gaya , shadi kar li🙏🏻” pic.twitter.com/KgAYVS0GYT
कभी धीमी गेंद कहने वाले जायसवाल ने अब स्टार्क की तारीफ में पढ़े कसीदे, वायरल हुआ वीडियो
आधे से ज्यादा भारत बारिश की चपेट में, 72 घंटों का अलर्ट जारी
अमेरिका से तनातनी के बीच, चीन की नज़र भारत पर: जल्द शुरू होगी सीधी उड़ान सेवा!
पूर्व R&AW चीफ का दावा: अनुच्छेद 370 हटाने में मोदी सरकार का सहयोग करने को तैयार थे फारूक अब्दुल्ला
आसिम मुनीर का विवादित बयान: हम हिन्दुओं से अलग, पाकिस्तान कलमे की बुनियाद पर बना
पवन कल्याण और बेटे पर अश्लील टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, अल्लू अर्जुन का फैन निकला आरोपी
संसद में बहुमत होने पर भी, सुप्रीम कोर्ट ने दिखाया रास्ता!
मनरेगा मजदूरों पर कुल्हाड़ी , 400 रुपये मजदूरी और 150 दिन काम की मांग
मां को बेरहमी से पीटा, बाल नोचे, गिड़गिड़ाती रही वृद्धा, बेटी को नहीं आई दया!
बीमार पत्नी, बेटी के साथ दुष्कर्म: मौलवी का घिनौना कृत्य