मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 का सीजन मुश्किल दौर से गुजर रहा है। टीम ने पांच मैचों में से चार गंवा दिए हैं और अंक तालिका में आठवें पायदान पर है।
इस बीच, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद से मिले, जिनकी संपत्ति लगभग 33,500 करोड़ रुपये बताई जाती है। ICC के चेयरमैन जय शाह भी इस बैठक में मौजूद थे।
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या इस मुलाकात के दौरान भारतीय जर्सी में दिखाई दिए। यह मुलाकात भारत-यूएई के कूटनीतिक संबंधों के साथ-साथ क्रिकेट के नजरिए से भी महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि टीम इंडिया ने हाल ही में संपन्न हुई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच भी दुबई में खेले थे। भारतीय टीम पिछले कुछ समय में दुबई में कई मैच खेल चुकी है।
शेख हमदान बिन मोहम्मद, जिन्हें दुनिया भर में फजा के नाम से भी जाना जाता है, दुबई के क्राउन प्रिंस होने के साथ-साथ यूएई के रक्षा मंत्री भी हैं। हाल ही में उन्होंने भारत का दौरा किया था और 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत लगातार दो हार के साथ हुई। टीम ने तीसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। हालाँकि, हार्दिक पांड्या की सेना को लखनऊ सुपर जायंट्स और RCB के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन के बाद से मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में कोई सुधार नहीं हुआ है, क्योंकि IPL 2024 में वे अंक तालिका में सबसे नीचे थे।
*Indian Captain Rohit Sharma presented the Jersey to Dubai s Crown Prince Sheikh Hamdan bin Mohammed Al Maktoum 🇮🇳 pic.twitter.com/E3gwpAr5el
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 9, 2025
बिहार में NDA को मात देने का फार्मूला तैयार! तेजस्वी को मिली कमान
गुजरात में भीषण सड़क हादसा: बस और ऑटो की टक्कर में 6 की मौत
हलाला की शिकार: ससुर से रिश्ता, फिर पति की मां, मुस्लिम महिला का दर्दनाक अनुभव
बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट, 10 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी!
किसकी मिसाइल? कीव में भारतीय दवा कंपनी पर हमला, रूस-यूक्रेन में आरोप-प्रत्यारोप
ट्रंप का टैरिफ युद्ध: चीन को धमकाना, भारत को पुचकारना - क्या है असली खेल?
बिहार में फिर आफत की बारिश: 24 जिलों में वज्रपात का येलो अलर्ट!
हलाला की पीड़ा: ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, शौहर की मां बनना पड़ा
अफगानिस्तान में तीव्र भूकंप, कश्मीर तक महसूस हुए झटके
हमीरपुर में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: पानी की टंकी पर चढ़कर मचाया हड़कंप